13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमस्क के नाम पर मजाक पड़ा भारी! भोजपुरी गाने ट्वीट करने वाले...

मस्क के नाम पर मजाक पड़ा भारी! भोजपुरी गाने ट्वीट करने वाले ‘नकली मस्क’ का अकाउंट सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk के नाम से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट करने वाले इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) का अकाउंट सस्पेंड हो गया है. दरअसल, इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलॉन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क वाली यूज की थी. चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि एलॉन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है.

इयान वुलफोर्ड लगातार मस्क के नाम से ट्वीट कर रहे थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है. वुलफोर्ड हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा में कई ट्वीट मस्क के नाम पर किए थे. मस्क और ट्विटर कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. पहले ट्विटर डील को लेकर और फिर ट्विटर से लोगों की छंटनी को लेकर.

नकली एलॉन मस्क का अकाउंट सस्पेंड
शनिवार की सुबह चर्चा की वजह बनी थी ‘एलॉन मस्क’ के ट्वीट की भाषा. इसके बाद बहुत से लोगों को लग रहा था कि मस्क का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं था. ट्विटर यूजर iawoolford ने अपने अकाउंट का नाम बलदकर एलॉन मस्क कर दिया है.इतना ही नहीं उन्होंने अपनी DP और कवर फोटो तक वहीं लगाई थी, जो एलॉन मस्क के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लगी है. इस वजह से ही बहुत से लोगों को लग रहा था एलॉन मस्क भोजपुरी गाने ट्वीट कर रहे हैं.

ध्यान रहें कि एलॉन मस्क के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का यूजर नेम Elon Musk है. उन्होंने ट्विटर जून 2009 में जॉइन किया था. वहीं इयान वुलफोर्ड की बात करें तो उन्होंने जनवरी 2011 में ट्विटर जॉइन किया था. हालांकि, अब उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

कौन हैं Ian Woolford?
आपके मन में सवाल होगा कि इयान वुलफोर्ड कौन हैं. दरअसल, इयान वुलफोर्ड अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर हैं. वे ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न स्थित La Trobe University में हिंदी और साउथ एशियन कोर्स पढ़ाते हैं. उन्हें सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, मैथली और पर्शियन की जानकारी है. La Trobe University के साथ वो जनवरी 2014 से काम कर रहे हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...