14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअडानी के इन 4 शेयरों का सबसे बुरा हाल, कोई 50% गिरा......

अडानी के इन 4 शेयरों का सबसे बुरा हाल, कोई 50% गिरा… कोई 60% से ज्यादा!

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में महायुति की जीत से शेयर बाजार में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. लेकिन इस बीच सोमवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 992 अंक चढ़कर 80109 अंक पर, और निफ्टी 314.65 अंक बढ़कर 24,221.90 अंक पर बंद हुआ. लेकिन इस दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी टिक नहीं पाई, क्योंकि निवेशक अभी भी भयभीत हैं और उसका असर शेयर की चाल पर दिख रहा है.

दरअसल, पहले हिंडनबर्ग  और अब अमेरिकी जांच एजेंसी के उठाए सवाल के बाद अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हुआ है. खुद गौतम अडानी की नेटवर्थ काफी घट गई है, फिलहाल उनकी नेटवर्थ घटकर 70 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है, जिससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी खिसककर 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

इस बीच अडानी की चार कंपनियों ने आर्थिक तौर पर निवेशकों की कमर तोड़ दी है. भारतीय बिकवाली की वजह से इन 4 कंपनियों के शेयरों की कीमतें 52वी हाई के मुकाबले आधी से कम रह गई हैं. यानी पिछले एक साल के दौरान अडानी की इन 4 कंपनियों के शेयरों की कीमतें आधी हो गई हैं, जिससे निवेशकों में हाहाकार मच गया है.

1. Adani Energy Solutions Share
इस कड़ी पहला नाम अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन का आता है. जिसका भाव सोमवार को गिरकर 622 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि इस शेयर का 52 वीक हाई 1348 रुपये है. यानी पिछले एक साल में इस शेयर का भाव घटकर आधा रह गया है.

2. Adani Total Gas Ltd Share
अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. इस शेयर का 52वीइ हाई 1,259.40 रुपये है, लेकिन लगातार गिरावट की वजह से अडानी टोटल गैस लिमिटेड का शेयर गिरकर 596 रुपये पर सोमवार को पहुंच गया. यानी शेयर करीब 60% करेक्ट हो चुका है.

3. Adani Power Share
हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद सबसे जल्द अडानी ग्रुप की कंपनियों में से अडानी पावर में रिकवरी देखने को मिली थी. शेयर में जोरदार तेजी की वजह से भाव 895.85 रुपये तक पहुंच गया था. लेकिन पहले खराब तिमाही रिजल्ट और अब अमेरिकी जांच एजेंसी के आरोपों ने शेयरों में भूचाल ला दिया है. अडानी पावर का शेयर सोमवार को कारोबर के अंत में 450 रुपये तक फिसल गया. शेयर एक साल के अंदर 50% करेक्ट हो चुका है, या कहें भाव आधा हो चुका है.

4. Adani Green Energy Share
अडानी ग्रुप के अंदर अडानी ग्रीन एनर्जी में निवेश करने वालों निवेशकों का भी बुरा हाल है. अडानी ग्रीन का शेयर पिछले एक महीने से संभल नहीं रहा है. शेयर का भाव गिरकर 955 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि इस शेयर का 52 वीक हाई 2174 रुपये है, यानी ये शेयर अपने एक साल के हाई से 60 फीसदी तक फिसल चुका है. ऐसे में निवेशकों को परेशान होना लाजिमी है

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...