15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के इन दो शेयरों ने मारी पलटी... हिंडनबर्ग के आरोप...

अडानी ग्रुप के इन दो शेयरों ने मारी पलटी… हिंडनबर्ग के आरोप भी हिला नहीं पाए

Published on

नई दिल्ली,

बीते शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की रिपोर्ट जारी होने के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन ये शुरुआती कारोबार तक ही सीमित रहा. लाल निशान पर ओपनिंग के घंटेभर बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी ने जोरदार रफ्तार पकड़ ली. इस बीच अडानी के शेयरों की बात करें, तो इस बार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का ज्यादा असर इनपर दिखाई नहीं दिया. ग्रुप की दो कंपनियों के शेयरों ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए पलटी मारकर ग्रीन जोन में एंट्री ले ली.

पहले टूटे, फिर भागने लगे अडानी के शेयर
गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सभी दस के दस शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. लेकिन एक ओर जहां Sensex-Nifty ने पलटी मारी, तो वहीं Adani Shares की चाल भी बदली. अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया था, लेकिन दोपहर 2 बजे के आस-पास ये उछाल मारते हुए अचानक ग्रीन जोन में आ गया और 1667.50 रुपये तक टूटने के बाद 1815 रुपये स्तर तक पहुंच गया.

Adani Green के साथ ही गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी Ambuja Cement का शेयर भी सेंसेक्स-निफ्टी के कदम से कदम मिलाते हुए रेड जोन से निकलकर ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नजर आया. खबर लिखे जाने तक अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.20 फीसदी की तेजी लेते हुए 641 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं बात करें शुरुआती कारोबार में इसकी परफॉर्मेंस के बारे में तो ये 617.75 रुपये के स्तर तक टूटा था.

अडानी के दूसरे शेयरों का क्या है हाल
इस बीच Adani Group की अन्य कंपनियों के शेयरों की बात करें तो Adani Ent Share (-1.40%), Adani Power Share (-0.49%), Adani Total Gas (-3.75%), Adani Wilmar (-2.56%), Adani Energy Solutions (-3.33%), Adani Port Share (-1.32%), ACC Ltd Share (-0.97%) और NDTV Share (-2.60%) गिरकर कारोबार कर रहे थे.

सेंसेक्स ने पकड़ी तेज रफ्तार
Stock Market में कारोबार की शुरुआत के साथ बीएसई का सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,330.12 के लेवल पर शुरुआत की. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि बीते शनिवार को जारी की गई अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखेगा, तो शुरुआती कारोबार में ये दिखाई भी दिया. लेकिन Hindenburg का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा और सुबह 11 बजते-बजते बाजार रिकवरी मूड में आ गया. वहीं दोपहर 2 बजे तक ये 262.55 अंक की तेजी के साथ 79,968.46 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 50 अंक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...