11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedभारत के श्रीलंका-पाकिस्तान जैसे नहीं होंगे हालात, RBI के पूर्व गवर्नर ने...

भारत के श्रीलंका-पाकिस्तान जैसे नहीं होंगे हालात, RBI के पूर्व गवर्नर ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

देश को श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये बात भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कही है। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में अच्छा काम किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने राजन के हवाले से कहा-हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ने इसमें अच्छा काम किया है। हमारी समस्या श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी नहीं है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई है। आरबीआई ब्याज दरें बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य और ईंधन में है। रघुराम राजन के मुताबिक दुनिया में खाद्य मुद्रास्फीति कम हो रही है और यह आने वाले दिनों में भारत में भी घटेगी।

कितना है विदेशी मुद्रा भंडार: आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा (विदेशी मुद्रा) भंडार 571.56 बिलियन डॉलर था। इस सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.152 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

श्रीलंका-पाकिस्तान का हाल: दोनों देश में महंगाई चरम पर है। जुलाई में श्रीलंका की खुदरा महंगाई दर 61 फीसदी के करीब रही है। अब देश में इमरजेंसी के हालात हैं। पाकिस्तान की बात करें तो राजनीतिक अशांति से आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे रुपये का अवमूल्यन हो रहा है। इस वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी पस्त है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...