18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी की झोली में गिर सकती है यह बड़ी कंपनी, और...

मुकेश अंबानी की झोली में गिर सकती है यह बड़ी कंपनी, और कोई नहीं है रेस में

Published on

नई दिल्ली:

देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी कई सेक्टर्स में अपना कारोबार फैलाने में लगे हैं। इस बीच एक और कंपनी उनकी झोली में गिरने वाली है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन कंपनी मेट्रो एजी का भारत में होलसेल कारोबार खरीदने की रेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र कंपनी रह गई है। अंबानी देश के रिटेल सेक्टर में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में है।

थाईलैंड की कंपनी Charoen Pokphand Group Co. ने भी मेट्रो एजी के भारतीय कारोबार को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उसकी मेट्रो से बातचीत नहीं चल रही है। यानी अब केवल रिलायंस ही मेट्रो के कैश एंड कैरी बिजनस को खरीदने की होड़ में रह गई है। इस बारे में अगले महीने तक अंतिम फैसला हो सकता है। इस डील की वैल्यू एक अरब डॉलर से 1.2 अरब डॉलर तक हो सकती है। इसमें कर्ज भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो दोनों कंपनियों के बीच वैल्यूएशन समेत डिटेल पर बातचीत हो रही है। इस बारे में मेट्रो और रिलायंस के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

मेट्रो का बिजनस
मेट्रो ने 2003 में भारतीय बाजार में एंट्री मारी थी और अभी उसके देश में 31 होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं। कंपनी के कोर क्लाइंट में होटल, रेस्टोरेंट्स के अलावा स्मॉल रिटेलर्स शामिल हैं। रिलांयस पहले ही देश की सबसे बडी ब्रिक एंड मोर्टार रिटेलर है। होलसेल यूनिट के आने से उसकी स्थिति और मजबूत होगी। मेट्रो के बिजनस में ऐमजॉन ने भी दिलचस्पी दिखाई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...