26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedदुनिया के कई देशों की आबादी से ज्यादा कर्मचारी हैं इस कंपनी...

दुनिया के कई देशों की आबादी से ज्यादा कर्मचारी हैं इस कंपनी के पास, चीन की सेना भी नहीं मुकाबले में

Published on

नई दिल्ली

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारी किस कंपनी में काम करते हैं? इसका जबाव है वॉलमार्ट (Walmart)। अमेरिका की इस दिग्गज रिटेल कंपनी में 21 लाख कर्मचारी काम करते हैं। यह दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। साथ ही यह संख्या चीन की मिलिट्री में काम करने वाले जवानों से भी ज्यादा है। चीन की सेना में 20 लाख जवान और अधिकारी हैं। वॉलमार्ट रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी है। वॉलमार्ट की स्थापना 1962 में सैम वॉल्टन (Sam Walton) ने की थी। उनका पूरा बिजनस डिस्काउंट कल्चर पर आधारित था और यही वजह है कि मंदी के दौरान भी इसका स्टॉक हमेशा तेजी में रहा। वॉलमार्ट में वॉल्टन परिवार की 47 फीसदी हिस्सेदारी है और इसे दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है।

सबसे ज्यादा कर्मचारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन का नाम है। इस कंपनी में 1541000 कर्मचारी काम करते हैं। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन में 826,608, आयरलैंड की कंपनी एक्सेंचर में 732,000 और जर्मनी की ऑटो कंपनी फोक्सवैगन में 676,915 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ऐपल (Apple) में मात्र 164,000 कर्मचारी काम करते हैं। इसकी वजह यह है कि आईफोन बनाने वाली यह कंपनी अपने ज्यादातर प्रॉडक्ट ठेके पर बनाती है।

भारत में टाटा का जलवा
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। इस कंपनी में पूरी दुनिया में 616,171 कर्मचारी काम करते हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस में 300,000 कर्मचारी काम करते हैं और यह इस लिस्ट में 54वें नंबर पर है। इसी तरह महिंद्रा में 260,000 कर्मचारी काम करते हैं। यह भारतीय कंपनियों की लिस्ट में तीसरे और दुनिया में 67वें नंबर पर है। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 236,334 लोग काम करते हैं। यह दुनिया की लिस्ट में 76वें नंबर पर है। दुनिया में करीब 260 कंपनियों में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...