33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के खुलासे से 'बर्बाद' हुई ये कंपनी, 20 घंटे में 80%...

हिंडनबर्ग के खुलासे से ‘बर्बाद’ हुई ये कंपनी, 20 घंटे में 80% गिरे शेयर

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका-बेस्ट शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने इस साल का चौथा टारगेट तलाश लिया है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने मंगलवार को टिंगो ग्रुप में कथित फर्जीवाड़े को लेकर खुलासा किया था. इस खुलासे के बाद पिछले करीब 20 घंटों में ही टिंगो ग्रुप के शेयरों में भूचाल आ गया है. इतनी बड़ी गिरावट तो अडानी ग्रुप के किसी शेयरों में देखने को नहीं मिली थी.

दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च जब भी किसी कंपनी को लेकर खुलासा करता है, तो एक के बाद एक कई ट्वीट करता है, जिसमें कंपनी की गड़बड़ियों को दर्शाता है. इस बार हिंडनबर्ग ने Tingo ग्रुप के फाउंडर डोजी मोंबोसी (Dozy Mmobuosi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हिंडनबर्ग ने टिंगो ग्रुप के फाइनेंशियल्स पर सवाल उठाते हुए उसे स्कैम करार दिया है.

हिंडनबर्ग के खुलासों से बिखरा शेयर
जिसके बाद Tingo ग्रुप के शेयर बिखर गए हैं. टिंगो इंक (Tingo Inc) के शेयर 80 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं. फिलहाल शेयर 80.73 फीसदी गिरकर 0.064 डॉलर पर आ चुका है. बता दें, इस साल की शुरुआत में डोजी मोंबोसी काफी चर्चा में थे. उन्होंने सॉकर टीम शेफील्ड यूनाइटेड को खरीदने की कोशिश की थी.

टिंगो एक एग्री फिनटेक कंपनी है. इसके फाउंडर डोजी मोंबोसी हैं. जिसपर हिंडनबर्ग ने कई गंभीर आरोप लगाया है. टिंगो ग्रुप अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया और मिडल ईस्ट में ऑपरेट करता है. ये मुख्य रूप से नाइजीरिया में फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग बिजनेस पर केंद्रित मोबाइल टेक्नोलॉजी और पेमेंट बिजनेस (Payment Business) ऑपरेट करती है.

हिंडनबर्ग ने फाउंडर को घेरा
हिंडनबर्ग के मुताबिक डोजी मोंबोसी ने नाइजीरिया का पहला मोबाइल पेमेंट ऐप बनाने का दावा किया है, जो फर्जी है. हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि उसने हकीकत में इस ऐप को बनाने वाले से संपर्क किया और उसने डोजी मोंबोसी के दावों को गलत बताया है. इस तरह से टिंगो ने निवेशकों से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह किया है.

अपनी रिपोर्ट हिंडनबर्ग ने बताया है कि टिंगो ने दावा किया है कि उसके मोबाइल हैंडसेट लीजिंग, कॉल और डेटा कारोबार ने पिछले साल 128 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया. कंपनी का कहना था कि ये सेवाएं नाइजीरिया में एयरटेल के साथ एक समझौते के माध्यम से दी जाती हैं. लेकिन हिंडनबर्ग ने अपने दावे में बताया है कि एयरटेल अफ्रीका ने साफ कर दिया है कि एयरटेल नाइजीरिया का टिंगो मोबाइल के साथ कोई कारोबारी संबंध नहीं है. जबकि टिंगो ने फाइलिंग में कहा कि उसका मोबाइल कारोबार एयरटेल के साथ एक समझौते के तहत चल रहा है.

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2023 में हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप , ट्विटर को-फाउंडर जैक डोर्सी की ब्‍लॉक इंक और कार्ल इकन की प्रमुख फर्म इकन एंटरप्राइजेज को निशाना बनाया था. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेट वर्थ (Gautam Adani Net Worth) में भारी गिरावट आ गई थी. नाथन एंडरसन हिंडनबर्ग को ऑपरेट करते हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...