12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedटाइम बम पर खड़ी है यह इकॉनमी... रघुराम राजन को सता रहा...

टाइम बम पर खड़ी है यह इकॉनमी… रघुराम राजन को सता रहा बड़ा डर, आखिर क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली

आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकी इकॉनमी के बारे में बड़ी बातें कही हैं। राजन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी टाइम बम के मुहाने पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हाल ही में तीन बड़े बैंक धराशायी हुए हैं और इस देश के सामने कई चुनौतियां तैयार खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि डॉमिनो इंपेक्ट के कारण बैंकों के सामने कई तरह के चैलेंज हैं। डीबीएस बैंक के चीफ इकॉनोमिस्ट तैमूर बेग के साथ एक पॉडकास्ट में राजन ने ये बाते कहीं। राजन ने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग संकट आने की उम्मीद थी। शायद अमेरिकी अथॉरिटीज को पता था कि इस संकट के कारण आर्थिक हालात को संभालना मुश्किल हो सकता है। अब जो प्रयास हो रहे हैं, वे रिस्कलेस कैपिटलिज्म को बढ़ा रहे हैं।

लॉन्ग टर्म की प्रॉब्लम अभी भी मौजूद
राजन ने कहा कि अमेरिकी अथॉरिटीज इस बैंकिंग संकट से सही तरीके से नहीं निपट रही है। उन्होंने कहा, ‘शॉर्ट टर्म की समस्या को डिपॉजिट पर रखे इश्योरेंस से सुलझाया गया है, लेकिन लॉन्ग टर्म की प्रॉब्लम अभी भी मौजूद है। बैंकों के लिए जमाकर्ताओं के रुपयों को संभालना और बढ़ाना दोनों चुनौती बन रही हैं और जमाकर्ता अपने रुपयों की पूरी सुरक्षा चाहते हैं।’

बैंकों के सामने प्रॉफिटेबिलिटी की चुनौती
अमेरिका में सेफ एसेट्स पर ब्याज दरें काफी बढ़ गई हैं। इसलिए निवेशक अपने पैसों को वहां इन्वेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में बैंकों के सामने लॉन्ग टर्म प्रॉफिटेबिलिटी को बरकरार रखना चुनौती होगी। राजन ने कहा कि लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी बैंकों के लिए संकट पैदा कर रही है, जिसे पार करना उनके लिए मुश्किल होगा। उन्हें कड़े उपाय करने होंगे।

ब्याज दरों को बढ़ाने से पैदा हुआ संकट
अमेरिका के इस बैंकिंग संकट का प्रमुख कारण फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को बढ़ाना है। साल 2022 से फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इसके चलते ही सिलिकॉन वैली और फर्स्ट रिपब्लिक जैसे बैंक डूबे। यूएस फेड ने महंगाई पर काबू करने के लिए ब्याज दरों को आक्रामक रूप से बढ़ाया। लेकिन इससे पुराने बॉन्ड और सिक्योरिटीज पर यील्ड काफी घट गई। इससे बैंकों को घाटा हुआ। राजन ने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग संकट से बचने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, वे रिस्कलेस केपिटलिज्म को बढ़ा रहे हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...