10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedकोरोना से ही मिल रही थी ये छूट... अब बंद, EPF से...

कोरोना से ही मिल रही थी ये छूट… अब बंद, EPF से पैसा निकालने का बदला नियम!

Published on

नई दिल्‍ली ,

प्राइवेट सेक्‍टर की कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्‍य निधि (EPFO) की ओर से कई सुविधाएं प्रोवाइड कराई जाती हैं. हालांकि अब एक खास सुविधा को EPFO ने बंद करने का ऐलान किया है. इस सुविधा को Covid-19 महामारी के दौरान शुरू किया गया था, लेकिन अब ये लाभ ईपीएफओ मेंबर्स को नहीं दी जाएंगी.

12 जून को जारी नोटिफिकेशन में EPFO ने कहा कि कोविड-19 अब महामारी नहीं है. ऐसे में कोविड एडवांस की सुविधा तत्‍काल प्रभाव से बंद की जा रही है. ये सुविधा किसी को नहीं दी जाएगी. इसे कोविड महामारी के समय आर्थिक संकट से उबरने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसके बंद करने का फैसला लिया गया है. इसका लाभ छूट वाले ट्रस्‍ट्स को भी नहीं दिया जाएगा.

कब शुरू हुई थी ये फैसिल‍िटी?
EPFO ने इस फैसिलिटी की शुरुआत कोविड महामारी की पहली लहर के दौरान की थी. वहीं दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 को एक और एडवांस अमाउंट निकालने की अनुमति दी थी. यानी कि अब कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारक एडवांस के तौर पर इस सुविधा के तहत कोविड-19 की वित्तीय जरूरतों के कारण दो बार पैसा निकाल सकते थे.

श्रम मंत्रालय ने प्रोवाइड कराया था दूसरा एडवांस अमाउंट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMJKY) के माध्यम से मार्च 2020 में शुरू की गई दूसरा एडवांस जून 2021 में श्रम मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराया गया था. इससे पहले, EPF सदस्यों के लिए केवल एक ही एडवांस निकालने की अनुमति थी. ईपीएफ एक सरकारी समर्थित संस्‍था है, जिसे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके तहत पीएफ अकाउंट में कर्मचारियों की सैलरी से और नियोक्‍ता के द्वारा समान अमाउंट जमा किया जाता है.

इन चीजों के लिए भी निकाल सकते हैं पैसा
कर्मचारी पीएफ अकाउंट से एडवांस के तौर पर होम लोन, कंपनी बंद होने पर, ग्राहक या परिवार के सदस्‍य की बीमारी, परिवार में विवाह, हाईस्‍कूल के बाद का एजुकेशन, प्राकृतिक आपदा और बिजली कटौती को लेकर पैसा पीएफ अकाउंट से निकाल सकते हैं

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...