11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeUncategorizedमहिलाओं के लिए ये सरकारी योजना सुपरहिट, सिर्फ 2 साल में जमा...

महिलाओं के लिए ये सरकारी योजना सुपरहिट, सिर्फ 2 साल में जमा होंगे लाखों रुपये!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अगर आप भी किसी ऐसी सरकारी योजना की तलाश कर रहे हैं, जो महिलाओं के लिए हो और उसमें बिना रिस्‍क लाखों रुपये जमा करने का मौका मिले तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, भारत सरकार की ओर से पोस्‍ट ऑफिस के तहत एक योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत आपको लाखों रुपये 2 साल के अंदर ही मिल जाएंगे. यह योजना बैंक एफडी से भी ज्‍यादा रिटर्न देती है. इस योजना का नाम महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र है.

अभी यह स्कीम बैंक FD की 2-साल की ब्याज दर से ज्यादा का रिटर्न ऑफर कर रही है. इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है. इस योजना के तहत निवेश की बात करें तो महिला और नाबालिग लड़की के नाम पर उसके पैरेंट पैसा जमा कर सकते हैं. इस स्‍कीम में उम्र की कोई सीमा नहीं है, कोई भी भारतीय महिला या लड़की निवेश कर सकती है.

कौन कितनी रकम जमा कर सकता है?
महिलाएं इस स्‍कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 2,00,000 रुपये तक निवेश कर सकती हैं. मौजूदा अकाउंट और अगला अकाउंट खोलने के बीच तीन महीने का समय अंतराल बनाये रखना होगा. ध्यान दें योजना के नियमों का उल्लंघन करके खोले गए किसी भी अकाउंट पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर ब्‍याज दिया जाता है.

एफडी से कितना ज्‍यादा मिलेगा ब्‍याज
महिला सम्मान बचत योजना के तहत जमा रकम पर 7.5% का सालाना रिटर्न मिलता है. इस स्कीम पर वर्तमान में जो ब्याज दिया जा रहा है, वो 2-साल की बैंक FD से ज्यादा है. वहीं एसबीआई के दो साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.80% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.30% का इंटरेस्ट रेट मिलता है. इसी तरह HDFC बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 7.00% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.50% का रेट ऑफर करता है. एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 7.10% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.60% का रेट ऑफर करता है. पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (2 साल के लिए) 7% का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है.

2 लाख जमा करने पर कितने मिलेंगे?
अगर आप इस सरकारी योजना में ₹2,00,000 का निवेश करते हैं, तो कैलकुलेटर के अनुसार, दो साल बाद आपको 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा. इस तरह, मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे.

1 साल बाद भी निकाल सकते हैं पैसा
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के नियम के मुताबिक, अगर आप एक साल बाद इस अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं तो खाता खोलने के एक साल बाद आंशिक निकासी की अनुमति मिलती है. आप जमा राशि का 40% तक निकाल सकते हैं.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...