15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedइसी को सनक कहते हैं- कंगना रनौत ने खुद से की एलन...

इसी को सनक कहते हैं- कंगना रनौत ने खुद से की एलन मस्क की तुलना

Published on

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इसी कारण उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। अब जब उनका ट्विटर अकाउंट वापस मिल गया है, वह एलन मस्क की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को साथ में ब्लॉक किया गया था। लेकिन अपनी वापसी पर एक्ट्रेस ने ट्विटर को बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बताया है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने एलन मस्क के इंडियन खाने को लेकर किए ट्वीट पर रिएक्ट किया था। कंगना ने लिखा, “आप हमें आपको और ज्यादा पसंद करने के लिए और कितने कारण देंगे।” अब इसके बाद कंगना को एलन मस्क और खुद में काफी समानताएं दिख रही हैं।अभिनेत्री ने ट्विटर पर सीएनबीसी के साथ मस्क के हालिया इंटरव्यू का एक छोटा सा क्विप शेयर किया है। जिसमें एलन को उनके कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स के बारे में पूछा गया था।

हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है वह है टेस्ला के मालिक का कुछ देर तक चुप रहना और उसके बाद जवाब देना। एलन ने कहा,”मैं वही कहूंगा जो मैं चाहता हूं, और अगर इसके कारण मेरा पैसा जा रहा है तो जाने दो।” इसी को लेकर कंगना ने उनकी तुलना खुद से की है।

कंगना का ट्वीट
कंगना ने कैप्शन में लिखा है,”हाहा ये पॉज, चुप रहने के बाद यह एक अलग ही व्यक्ति बन गए। इसी को सनक कहते हैं। हाहाहा इंटरव्यू लेने वाले मुझसे भी अक्सर ये सवाल करते हैं कि मैं ऐसी चीजें क्यों करती हूं जो मेरे करियर या ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए खराब होते हैं … कोई भी सनकी कभी भी इस सवाल का जवाब ड्रामेबाजी या रूड हुए बिना नहीं दे सकता।”

यूजर्स की प्रतिक्रिया
सिया नाम की यूजर ने लिखा,”फर्क सिर्फ इतना है कि पुरुष होने के नाते लोग उसकी सनक को भी गंभीरता से लेंगे, महिलाओं के लिए यह बिल्कुल अलग है।”श्वेता सिंह ने लिखा,”सनक तो आप में भी थी थोड़े पैसे कमाने की तभी मुनव्वर फारूकी को प्रमोट किया।”

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...