13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedये तो हद हो गई...फ्लाइट 16 घंटे लेट, यात्रियों के मुंबई एयरपोर्ट...

ये तो हद हो गई…फ्लाइट 16 घंटे लेट, यात्रियों के मुंबई एयरपोर्ट पर प्रदर्शन के बाद इंडिगो का आया जवाब

Published on

मुंबई

फ्लाइट में दो से तीन घंटे की देरी आम बात है लेकिन 16 घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर अटके रहें। ऐसा नहीं सुना होगा। मुंबई के एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्री 16 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। 100 यात्रियों को हुई असुविधा पर अब इंडिगो ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। इंडिगो ने कहा कि परेशानी और दिक्कत होने के लिए हम माफी चाहते हैं। मुंबई से इंस्ताबुल जाने में करीब सात से आठ घंटे का समय लगता है।

सुबह उड़नी थी फ्लाइट
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की 6E17 फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फ्लाइट में पहले कुछ घंटे की देरी हुई। तो इसे यात्रियों ने सामान्य तौर पर लिया लेकिन जब इंतजार बढ़ गया हौ 10 घंटे के ऊपर निकल गया तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों को असुविधा होने पर अब इंडिगो ने कहा है कि एयरलाइन ने कहा कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और उड़ान अब रात 11 बजे उड़ान भरेगी। सूत्रों की मानें तो इंडिगो की उड़ान में तन बार देरी हुई। यात्रियों ने हवाई अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन भी किया। और मांग की कि एयरलाइन या तो रिफंड जारी करे या वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करे। इंडिगो की फ्लाइट में हुई घंटों की देरी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण देरी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से समस्या को सुधारने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है और अब इसे रात 11 बजे प्रस्थान किया जाएगा। इंडिगो ने कहा है कि हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...