
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम में ‘मन की बात’ करेंगे। PM Modi 100वें एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए रिपोर्टों के अनुसार, आमिर खान और रवीना टंडन सहित कई एक्टर्स और खिलाड़ी पत्रकारों, रेडियो जॉकी और बिजनेसमैन के साथ बुधवार को एक दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। आमिर ने पीटीआई को दिए एक बयान में इसके बारे में बात की है और ‘मन की बात’ पर अपना व्यू शेयर किया है।
Aamir Khan ने कहा, ‘यह संचार का एक बहुत जरूरी हिस्सा है, जो देश के नेता करते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार शेयर करते हैं और अपने सुझाव देते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह आप संचार के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप क्या देख रहे हैं, आप भविष्य को कैसे देख रहे हैं, आप उनका समर्थन कैसे चाहते हैं। यह बहुत जरूरी संचार है जो मन की बात में होता है।’
कब शुरू हुआ ‘मन की बात’
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से 100 से अधिक नागरिक भाग लेंगे। रिपोर्ट बताती है कि चार सेशन होंगे, दो बुक रिलीज होंगी और साथ ही कई चीजों को लेकर प्लानिंग की गई है। 2014 में प्रधान मंत्री बनने के बाद मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें वो मन की बात करते हैं।
‘मन की बात’ में किसानों की बात
नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, ‘इस साल को बाजरा के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। बाजरा लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, चाहे वह रागी कुकीज हो या इडली। वे केक की तरह बिक रहे हैं और किसानों की आय बढ़ रही है। मैंने मन की बात में कई बार बाजरा का जिक्र किया है। आप सभी जानते हैं कि अगले रविवार मन की बात का 100वा एपिसोड होगा। मन की बात लोगों के लिए अच्छा मंच बन गया है।’
