9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedइस साल अंबानी-अडानी से दोगुनी कमाई कर चुका है यह शख्स, जेफ...

इस साल अंबानी-अडानी से दोगुनी कमाई कर चुका है यह शख्स, जेफ बेजोस और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ा

Published on

एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया कॉर्प के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस हैं। एनवीडिया के शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। यह माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल के बाद दुनिया की तीसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। दुनिया में एआई का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही सेमीकंडक्टर चिप की डिमांड भी बढ़ रही है। यही वजह है कि एनवीडिया कॉर्प के शेयरों में लगातार तेजी आ रही है। यह दो ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली दुनिया की पहली चिप कंपनी है। इसकी स्थापना ताइवान में पैदा हुए जेनसन हुआंग ने 1993 में की थी। एक नजर उनके सफर पर…

​कमाई में नंबर वन
एनवीडिया के शेयरों में शुक्रवार को 3.46% तेजी आई। इसके साथ ही कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग की नेटवर्थ भी 2.58 अरब डॉलर उछल गई। वह 78.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 34.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस दौरान फेसबुक के मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 32.8 अरब डॉलर और ऐमजॉन की फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 31.3 अरब डॉलर बढ़ी है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 14.3 अरब डॉलर और गौतम अडानी की नेटवर्थ में 14.2 अरब डॉलर की तेजी आई है।

​कैसे हुई शुरुआत
एनवीडिया की स्थापना जेनसन हुआंग ने की थी। हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान में हुआ था। उनका बचपन ताइवान और थाईलैंड में गुजरा। 1973 में उनके माता-पिता ने उन्हें अमेरिका में अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया। कुछ दिन बाद वे भी अमेरिका चले गए। Nvidia की स्थापना अप्रैल 1993 में हुई थी। शुरु में यह कंपनी वीडियो-गेम ग्राफिक्स चिप्स बनाती थी। जब कंपनी का शेयर 100 डॉलर पर पहुंचा तो हुआंग ने अपने बाजू पर कंपनी के लोगो का टैटू बनवाया था। एनवीडिया में उनकी 3.5 परसेंट हिस्सेदारी है।

​क्यों बढ़ रहा शेयर
कोरोना काल में कंपनी के शेयरों में भारी तेजी आई थी। क्रिप्टो बूम के कारण इसके माइनिंग में चिप के इस्तेमाल में तेजी आई थी। लेकिन उसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमत दो-तिहाई गिर गई थी। अब एआई का चलन बढ़ने से फिर कंपनी के शेयरों में तेजी आ रही है। हुआंग का कहना है कि एआई कंप्यूटर क्रांति की अगुवाई कर रहा है। इसे इस्तेमाल करना आसान है, इसलिए यह तेजी से बढ़ रही है। कोई भी इंडस्ट्री इससे अछूती नहीं रहेगी। दुनियाभर की कंपनियां ज्यादा पावरफुल कंप्यूटरों का रुख कर रहे हैं जो चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई को हैंडल कर सकें। यह Nvidia के चिप्स का ही कमाल था कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को बिंग जैसे फीचर डेवलप करने में मदद मिली।

​कंपनियों के बीच होड़
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में एनवीडिया से ज्यादा से ज्यादा चिप लेने की होड़ मची है। साथ ही सऊदी अरब और यूएई भी कंपनी से हजारों चिप खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं चीन की कंपनियां टेंसेट और अलीबाबा भी एनवीडिया के दरवाजे पर खड़ी हैं। इससे साफ है कि एनवीडिया के चिप की दुनिया में कितनी मांग है। चैटबॉट और दूसरे टूल्स के बढ़ते चलन के कारण आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।

​14 घंटे काम
हुआंग का कहना है कि उनका काम सुबह छह बजे शुरू होता है। वह रोजाना 14 घंटे काम करते हैं। छुट्टियों और वीकेंड पर भी काम करते हैं। वह मानते हैं कि दुनिया में कुछ हासिल करने के लिए संघर्ष करना जरूरी है। कर्मचारियों से कनेक्ट होने के लिए वह कैफे में ही खाना खाते हैं। वह याद करते हैं कि 1990 के दशक के अंत में कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज एनवीडिया दुनिया की टॉप तीन वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...