21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedजो गए हैं झक मारकर लौटेंगे वापस, भारत छोड़ ये खूबियां अभी...

जो गए हैं झक मारकर लौटेंगे वापस, भारत छोड़ ये खूबियां अभी दुनिया में किसी देश के नहीं पास

Published on

नई दिल्‍ली:

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) 20-25 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में यह अनुमान जाहिर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था के चलते एफपीआई आउटफ्लो का हालिया दौर सिर्फ टेम्‍परेरी साबित होने के आसार हैं। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए FPI प्रवाह सकारात्मक रहने की उम्‍मीद है। हाल ही में भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशकों की पूंजी की निकासी को वैश्विक घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। इनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट कट साइकिल और डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने के बाद राजनीतिक अनिश्चितता जैसे फैक्‍टर शामिल हैं।

भारत विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह
रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि भारत अपनी मजबूत आर्थिक विकास संभावनाओं को देखते हुए विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है। अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी से ऊपर रहेगी। यह इसे विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाती है। फिलहाल उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में इतनी तेजी से दौड़ता काई नहीं दिख रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हाई रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए भारत जैसे उभरते बाजार लंबी अवधि में आकर्षक बने हुए हैं। भारत की विकास की बुनियाद मजबूत है। जीडीपी विकास दर 7 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है।’

बेहद मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में भारत
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का बाहरी और राजकोषीय घाटा कंट्रोल में है। जबकि आर्थिक विकास मजबूत बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 675 अरब डॉलर से ज्‍यादा का विदेशी मुद्रा भंडार भी बना लिया है। इसे जरूरत पड़ने पर घरेलू मुद्रा का समर्थन करने के लिए रणनीतिक रूप से इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

FPI प्रवाह के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये और वित्तीय बाजारों के लिए भी अच्छा संकेत देता है। अपनी मजबूत बुनियादी बातों और रणनीतिक नीति ढांचे के साथ भारत आने वाले वित्तीय वर्ष में विदेशी निवेश से लाभान्वित होने के लिए अच्छी स्थिति में है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...