7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorized'बागेश्वर धाम' फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की धमकियां, टीम ने बताया- ये...

‘बागेश्वर धाम’ फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की धमकियां, टीम ने बताया- ये कहानी पंडित धर्मेंद्र शास्त्री की नहीं है

Published on

पिछले दिनों बागेश्वर धाम एक ऐसा नाम रहा जो हर टेलिविजन चैनलों से लेकर अखबारों की सुर्खियों में था। बागेश्वर धाम के चमत्कार के बारे में जानकर हर कोई हैरान और मंत्रमुग्ध नजर आया। लोगों की आस्था इस तीर्थ स्थान से गहरी जुड़ी और हिंदू धर्म को सनातन धर्म के रूप में उचित स्थान दिलाने‌ को लेकर हर तरफ वाहवाही होने लगी। हाल ही में खबर आई कि फिल्म मेकर अभय प्रताप सिंह जल्द ही बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि, अब इसका सच भी सामने आय़ा है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के जीवन पर आधारित नहीं है।

कुछ दिनों पहले ही फिल्म मेकर अभय प्रताप सिंह ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही बागेश्वर धाम पर फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं। कहा जा रहा था कि निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। बताया गया था कि इसे अभय प्रताप सिंह ही इसके लेखक भी होंगे और ये फिल्म ‘एपीएस पिक्चर्स’ के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के जीवन पर आधारित नहीं है फिल्म
लेकिन अब जो खबर आई है उसमें बताया गया है कि अभिनेता,लेखक और निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बतौर लेखक-निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म ‘बागेश्वर धाम’ अनाउंस किया, जो पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के जीवन पर आधारित नहीं है बल्कि यह फिल्म बागेश्वर धाम की महिमा और सनातन धर्म पर आधारित है।

कानूनी कार्रवाई की बात
फिल्म की टीम की तरफ से कहा गया है, ‘बागेश्वर धाम सरकार विरेंद्र शास्त्री जी के ऑफिशल फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात की है, हमारे लेखक निर्देशक अभय प्रताप सिंह और पूरी टीम इस बात का विरोध करती है। घटना की साक्ष्य और सत्यता के साथ हम लोग बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।’

फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी
दरअसल निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने फिल्म का टाइटल ‘बागेश्वर धाम’ ही चुना था और इसे आधिकारिक रूप से रजिस्टर भी कराने की बात कही थी। खबर थी कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी और इसे इसी साल दशहरा में रिलीज करने की तैयारी भी है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ‘बाबा बागेश्वर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न लोकेशन्स पर की जाएगी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...