11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedतबाही के 3 तीन, 22 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्‍स 3,274 अंक...

तबाही के 3 तीन, 22 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्‍स 3,274 अंक आया नीचे

Published on

नई दिल्‍ली:

शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट के चलते निवेशकों को 22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन तीन सत्रों में सेंसेक्स 3,274.48 अंक यानी 3.99 फीसदी नीचे आया है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) तीन कारोबारी सत्रों में 22,02,996.27 करोड़ रुपये लुढ़ककर 4,39,59,953.56 करोड़ रुपये पर आ गया है। सेंसेक्‍स के 1 अगस्त को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 82,129.49 अंक पर पहुंचने के बाद बाजार में गिरावट आई है।सेंसेक्स सोमवार को 2,222.55 अंक टूटकर 78,759.40 अंक पर आ गया था। जबकि मंगलवार को यह 166.33 अंक की गिरावट के साथ 78,593.07 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका के हाल से दुनिया दुखी
अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े से वहां मंदी की आशंका बढ़ी है। इससे दुनियाभर के बाजारों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘एशिया के अन्य बाजारों की तरह घरेलू बाजार ने भी तेजी की कोशिश की। हालांकि, इसका लाभ कायम नहीं रह सका। निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। निवेशकों की नजर येन की विनिमय दर में तेजी पर है। इसके अलावा अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने का भी असर है।’

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी नीलेश शाह ने कहा कि जहां ग्‍लोबल बाजारों में सुधार आया। वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार में गिरावट रही। बुनियादी आधार पर येन की विनिमय दर में तेज बढ़ोतरी से ‘कैरी ट्रेड’ की स्थिति पलटने से भारत पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। कैरी ट्रेड सस्ती दर पर उधार लेकर दूसरे देशों की संपत्तियों में निवेश करना होता है।

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में मंदी की स्थिति का हमारे आईटी/दवा क्षेत्रों और बाहर से स्वदेश पैसा भेजे जाने पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। हमारा अनुमान है कि ग्‍लोबल अनिश्चितताओं के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।’मझोली कंपनियों के शेयरों से जुड़ा बीएसई मिडकैप 0.71 फीसदी नीचे आया। जबकि छोटी कंपनियों के शेयरों से संबंधित स्मॉलकैप सूचकांक 0.57 फीसदी नुकसान में रहा।

यहां आई थी 37 साल में सबसे बड़ी गिरावट
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी ने तीन दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू की। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास गुरुवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेंगे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट खासतौर से फायदे में रहे। जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

जापान का इंडेक्‍स निक्की मंगलवार को 10.7 फीसदी चढ़ा। एक दिन पहले इसमें 37 साल में सबसे बड़ी गिरावट आई थी। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 10,073.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 76.52 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...