10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized'समय बदल रहा है', जापान में दौड़ेगी ये मेक-इन-इंडिया SUV! भेजी गई...

‘समय बदल रहा है’, जापान में दौड़ेगी ये मेक-इन-इंडिया SUV! भेजी गई 1,600 गाड़ियों की पहली खेप

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी ‘मेड-इन-इंडिया’ एसयूवी फ़्रौंक्स (Fronx) का जापान में निर्यात शुरू कर दिया है. फ़्रौंक्स (Fronx) जापान में लॉन्च होने वाली मारुति सुज़ुकी की पहली एसयूवी होगी. कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि, Fronx का निर्माण विशेष रूप से मारुति सुज़ुकी के अत्याधुनिक गुजरात प्लांट में किया जाता है. शुरुआत में जापान के लिए 1,600 से अधिक फ़्रौंक्स (Fronx) एसयूवी की पहली कन्साइनमेंट गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से रवाना हुई है.

बता दें कि, फ़्रौंक्स मारुति सुज़ुकी का दूसरा मॉडल है जिसे बलेनो (2016) के बाद जापान को निर्यात किया गया है. इस एसयूवी को मारुति सुज़ुकी की पैरेंट कंपनी सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन द्वारा 2024 के ऑटम सीजन में जापान में लॉन्च करने की योजना है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती ताकत और वैश्विक पहुंच का प्रतीक है.

इस मौके पर बोलते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि हमारी ‘मेड-इन-इंडिया’ Fronx जल्द ही जापान की सड़कों पर दिखाई देगी. जापान दुनिया में गुणवत्ता के प्रति सबसे अधिक जागरूक और एडवांस ऑटोमोबाइल बाज़ारों में से एक है. Maruti Fronx भारतीय बाजार में काफी सराही जा रही है और मुझे विश्वास है कि जापानी ग्राहकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी.”

समय बदल रहा है!
वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मारुति सुजुकी की इस उपलब्धि को सराह है. पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, “समय बदल रहा है. यह वाकई गर्व का क्षण है क्योंकि मारुति सुजुकी की 1600 से ज़्यादा ‘मेड इन इंडिया’ SUV की खेप पहली बार जापान निर्यात की जा रही है. मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में इंडियन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की हैं. लोकल लेवल पर वर्ल्ड क्लास क्वॉलिटी वाले उत्पादों के प्रोडक्शन पर ज़ोर देने के साथ, इसने ‘ब्रांड इंडिया’ को विश्व स्तर पर एक जाना-माना नाम बनने में मदद की है.”

कैसी है Maruti Fronx:
Maruti Fronx को पिछले साल ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी ने इंडियन मार्केट में पेश किया था. ये एसयूवी कुल 6 वेरिएंट्स आती है जिनकी कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होकर 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. Fronx दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आती है. जिसमें 1.0 टर्बो-पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन शामिल हैं.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...