19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedनहीं बढ़ेगा शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय, SEBI ने खारिज किया...

नहीं बढ़ेगा शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय, SEBI ने खारिज किया NSE का प्रस्‍ताव

Published on

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सेबी ने NSE के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है. एनएसई ने प्रस्‍ताव दिया था कि बाजार में कारोबार करने के लिए समय बढ़ाया जाना चाहिए, जिसे आम सहमति नहीं होने के कारण सेबी ने खारिज कर दिया.

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ब्रोकर समुदाय के बीच आम सहमति की कमी के कारण डेरिवेटिव खंड में बाजार कारोबार का समय बढ़ाने के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. NSE के मुख्‍य कार्यकारी आशीष कुमार चौहान ने एक पोस्‍ट के दौरान कहा था कि वर्तमान में ट्रेडिंग के लिए समय बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, क्‍योंकि सेबी ने आवेदन वापस कर दिया है.

प्रस्‍ताव पर ब्रोकर्स की नहीं बनी सहमति
एनएसई ने कहा कि लगता है कि SEBI को ब्रोकर्स की ओर से पॉजिटिव फीडबैक नहीं मिले. एनएसई ने सेबी को प्रस्‍ताव भेजा था कि वह डेरिवेटिव बाजार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच तीन अतिरिक्त घंटों के लिए खुला रखे ताकि शेयर बाजार निवेशकों को ग्‍लोबल मार्केट में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानने में मदद मिले. खासकर इंडेक्‍स F&O के लिए शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक विस्‍तार की योजना बनाई थी.

कितने समय तक मार्केट खुलने का था प्रस्‍ताव?
NSE ने प्रस्‍ताव दिया था कि शेयर बाजार को 6 बजे से 9 बजे तक फिर 11.30 बजे तक खोला जाना चाहिए. यह F&O इंडेक्‍स के लिए समय था. वहीं कैश मार्केट के लिए शाम 5 बजे तक बाजार खोलने का प्रस्‍ताव दिया गया था. एक्‍सपर्ट का मनाना था कि इससे ग्‍लोबल मार्केट में किसी भी निगेटिव न्‍यूज फ्लो को रोकने में मदद मिलेगी. बता दें भारतीय बाजार दोपहर 3:30 बजे बंद हो जाते हैं. इस दौरान यूरोपीय मार्केट ऊपर रहता है और अमेरिकी बाजार भारत के समय अनुसार शाम 7 बजे के आसपास ओपन होता है.

NSE ने दर्ज किया तगड़ा मुनाफा
इक्विटी बाजारों में जारी उछाल के बीच NSE ने हाल ही में 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपना नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 20 प्रतिशत बढ़कर 2,478 करोड़ रुपये दर्ज किया था. एक्सचेंज का राजस्व 34 फीसदी की तेजी से बढ़कर 4,625 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं साल 2023-24 के लिए एनएसई का मुनाफा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 8,306 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि रेवेन्‍यू 25 प्रतिशत बढ़कर 14,780 करोड़ रुपये हो गया है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...