22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedतकनीकी खराबी के चलते IRCTC पर ट्रेन टिकट नहीं हो रहे बुक,...

तकनीकी खराबी के चलते IRCTC पर ट्रेन टिकट नहीं हो रहे बुक, पैसे भी कट जा रहे, यात्री परेशान

Published on

नई दिल्ली,

IRCTC पर मंगलवार को ट्रेन टिकट बुक करने में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. यात्रियों को टिकट बुकिंग और पेमेंट के दौरान ये दिक्कतें देखने को मिल रही हैं. यूजर्स की शिकायत है कि पैसे कटने के बावजूद उनके टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं.वहीं, IRCTC का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यात्रियों को IRCTC की ऐप और वेबसाइट दोनों पर परेशानी देखने को मिल रही है.

IRCTC ने ट्वीट कर सिस्टम में तकनीकी खराबी बताई है. IRCTC ने बताया, तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है. हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है. जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम जानकारी देंगे.

यूजर्स टिकट बुक न हो पाने को लेकर शिकायत भी कर रहे हैं. अभिलाष दहिया नाम के यूजर ने लिखा, इस समस्या का जल्द समाधान कीजिए. मैं लगातार टिकट बुक करने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन यह नहीं हो रहा है. मेरे 5 बार पैसे भी कट गए, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पा रहा है. यूजर ने अपना स्क्रीन शॉट भी शेयर किया.

एक अन्य यूजर्स ने IRCTC पर सवाल खड़े किए और पूछा अगर तकनीकी खराबी के चलते टिकट बुक नहीं हो रहे हैं, तो इस समस्या को सही होने तक इसे क्यों नहीं रोका जा रहा. लोगों के पैसे लगातार कट रहे, लेकिन टिकट बुक नहीं हो रहा है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...