9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली में महंगा हुआ ऑटो और टैक्सी से सफर, सरकार ने बढ़ा...

दिल्ली में महंगा हुआ ऑटो और टैक्सी से सफर, सरकार ने बढ़ा दिया किराया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में ऑटो या किराये की कार से यात्रा करना अब महंगा हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने सीएनजी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर ऑटो-रिक्शा और टैक्सी किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दै दी है। दिल्ली सरकार ने ऑटो-रिक्शा के न्यूनतम किराये में 5 रुपये जबकि एसी और नॉन-एसी टैक्सी के लिए प्रति किलोमीटर चार्ज में 2 रुपये और 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। ऑटो रिक्शा का किराया पिछली बार 23 दिसंबर, 2020 को बढ़ा था। हालांकि, टैक्सी का किराया 2013 के बाद पहली बार बढ़ा है। उस वक्त काली और पीली टैक्सी हुआ करती थी। तब इकॉनमी और प्रीमियम टैक्सी का चलन था। 2020 में सीएनजी की दर 47 रुपये प्रति किलो थी जो अब बढ़कर 78 रुपये प्रति किलो हो गई है।

समिति की सिफारिश को सरकार की हरी झंडी
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ऑटो रिक्शा और टैक्सी संघों की तरफ से बार-बार आवेदन मिल रहे थे। इस कारण 13 सदस्यों की एक समिति का गठन इसी वर्ष मई महीने में किया गया था। उसी समिति ने टैक्सी और ऑटो रिक्शा संघों की मांग पर गौर किया और परिस्थितियों के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी की सिफारिश की। समिति ने कहा कि सीएनजी की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ ऑटो रिक्शा और टैक्सी के रखरखाव की लागत में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर किराया वृद्धि जरूरी है। दिल्ली सरकार ने समिति की सिफारिश मान ली है। इसके साथ ही, अब दिल्ली में ऑटो रिक्शा या टैक्सी से सफर महंगा हो गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...