8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से परेशान होकर समय रैना ने उठाया बड़ा...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से परेशान होकर समय रैना ने उठाया बड़ा कदम, कहा- मेरे लिए हैंडल करना बेहद मुश्किल

Published on

समय रैना के डार्क कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के हालिया एपिसोड में माता-पिता को लेकर हुए भद्दे मजाक ने अब विकराल रूप ले लिया है। इस मामले में न केवल समय रैना और रणवीर पर कानूनी शिकंजा कसा गया है, बल्कि इस शो के अब तक 6 एपिसोड में नजर आए सभी कॉमेडियंस और गेस्ट को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। वहीं अब समय रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले पर खेद जताते हुए अपने सारे वीडियोज़ डिलीट करने की बात कही है।समय रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के सारे वीडियोज़ हटाने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि इन वीडियोज़ के जरिए उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था।

‘जो कुछ भी हो रहा है वह मेरे लिए हैंडल करना बेहद मुश्किल हो रहा’
अपने X अकाउंट (ट्विटर) पर समय रैना ने किए पोस्ट में कहा है, ‘जो कुछ भी हो रहा है वह मेरे लिए हैंडल करना बेहद मुश्किल हो रहा है। मैंने अपने चैनल से सभी इंडियाज़ गॉट लेटेंट के वीडियोज़ हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से हो। धन्यवाद।’

30-40 आरोपियों को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया
बता दें कि हाल ही में समय रैना के इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने एक कंटेस्टेंट्स से माता-पिता को लेकर एक भद्दा सवाल पूछा था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके इस कॉमेडी के खिलाफ लोगों का गुस्सा खूब नजर आया। इस वीडियो के खिलाफ आप पब्लिक से लेकर पॉलिटिशियंस, फिल्म स्टार्स और तमाम सिलेब्रिटीज़ ने नाराजगी जाहिर की। वहीं महिला आयोग ने भी इस मामले पर एक्शन लिया और 30-40 आरोपियों को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...