9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedहोली पार्टी में TV एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, को-स्टार ने जबरन लगाया रंग,...

होली पार्टी में TV एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, को-स्टार ने जबरन लगाया रंग, बोला- देखता हूं तुझे कौन बचाएगा

Published on

मुंबई में होली के मौके पर टीवी सीरियल एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जोगेश्वरी इलाके में होली समारोह का आयोजन किया गया था. उसी होली पार्टी में को-स्टार ने एक्ट्रेस के मना करने के बावजूद जबरदस्ती कलर लगाया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

होली पर एक्ट्रेस संग छेड़छाड़
29 साल की इस एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया है. फिलहाल वो एक एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम करती हैं. अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी ने अपनी छत पर होली पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें कई लोग शामिल हुए थे.

30 साल का उनका को-स्टार भी उसी पार्टी में शामिल था. वो कथित तौर पर नशे में था. एक्ट्रेस ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था. वो दूसरी महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश कर रहा था. मैं उसके साथ होली नहीं खेलना चाहती थी इसलिए मैंने विरोध किया और उससे दूर चली गई. मैं छत पर एक स्टॉल के पीछे जाकर छिप गई लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की. मैंने अपना चेहरा ढक लिया. लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे गालों पर रंग लगा दिया.

आरोपी को पुलिस ने भेजा नोटिस
वो कहने लगा कि ”मैं तुझसे प्यार करता हूं, देखता हूं तुझे कौन मुझसे बचाता है”, इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और कलर लगाया. जिसके बाद मैंने उसे धक्का देकर अपने से दूर कर दिया. इस घटना के चलते मैं मानसिक रूप से सदमे में थी और सीधे वॉशरूम चली गई. बाद में एक्ट्रेस ने पूरी घटना के बारे में अपने दोस्तों को आपबीती सुनाई. जिसके बाद एक्ट्रेस के दोस्त आरोपी एक्टर को पूछने गए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई. एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और आरोपी एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी से संपर्क कर उसे नोटिस भेजा गया है और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है. मुंबई के अंबोली स्टेशन में आरोपी एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 75(1)(i) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...