10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedटीवी की मशूहर एक्ट्रेस दिव्या सेठ की जवान बेटी की अचानक हुई...

टीवी की मशूहर एक्ट्रेस दिव्या सेठ की जवान बेटी की अचानक हुई मौत, सदमे में परिवार

Published on

बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुख की खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है. कम उम्र में मिहिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद खबर की जानकारी खुद मिहिका की मां ने दी. करीबी सूत्रों के मुताबिक, मिहिका की मौत अचानक हुई. 5 अगस्त को उन्हें बुखार आया और दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया. परिवार अभी भी उनके निधन से सदमे में है. उन्होंने 8 अगस्त को प्रार्थना सभा रखी है.

दिव्या की बेटी का निधन
दिव्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जो कि बेटी मिहिका के प्रेयर मीट की है. इस पोस्ट से पता चलता है कि मिहिका ने 5 अगस्त 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इसकी वजह बुखार और दौरा पड़ने को बताया जा रहा है. मिहिका की प्रेयर मीट गुरुवार 8 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक रखी गई है. परिवार समेत सभी करीबी सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में इकट्ठा होंगे. पोस्ट के आखिर में दिव्या और उनके पति सिद्धार्थ शाह का नाम लिखा हुआ है.

सदमे में करीबी
बॉलीवुड जगत के साथ साथ फैंस और जानने वालों के लिए भी ये बेहद शॉकिंग है. एक्ट्रेस के करीबी पोस्ट पर कमेंट कर अपना दुख जता रहे हैं साथ ही पूछ रहे हैं कि ये सब कब हुआ? 29 जुलाई को ही दिव्या ने बेटी मिहिका और मां सुष्मा सेठ संग एक फोटो शेयर की थी. जहां तीनों हंसी खुशी से पोज देते नजर आए थे. फोटो शेयर कर दिव्या ने लिखा था- डीएनए ही एकमात्र सच्चाई है. बाकी सब बहुत मेहनत का काम है. मदरशिप को थैंक्यू.

इसके बाद एक्ट्रेस ने चार दिन पहले अपनी हैप्पी फोटो पोस्ट की थी. ऐसे में लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि आखिर मिहिका को अचानक क्या हुआ जो वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं.

कौन हैं दिव्या शाह सेठ
दिव्या शाह सेठ बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं उनकी मां सुष्मा सेठ भी एक लेजेंड एक्ट्रेस हैं. दोनों ही मां-बेटी का शाहरुख खान के साथ गहरा कनेक्शन हैं. दिव्या को जहां शाहरुख अपनी एक्टिंग गुरू कहते हैं तो वहीं सुष्मा किंग खान संग कभी खुशी कभी गम में काम कर चुकी हैं.

शाहरुख ने दिव्या संग फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि मेरी बेस्ट फ्रेंड दिव्या, जिसने मुझे एक्टिंग सिखाई… बुरे वालों को मत गिनना, सभी अच्छी स्क्रिप्ट इनकी सीख से इंस्पायर्ड है. दिव्या और शाहरुख की दोस्ती उन दिनों से है. जब वो NSD में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही थे. उस दौरान इन दोनों के मेंटॉर बैरी जॉन रहे हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...