10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedTV के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज ने IAS बीवी के खिलाफ पुलिस में...

TV के ‘कृष्ण’ नीतीश भारद्वाज ने IAS बीवी के खिलाफ पुलिस में की श‍िकायत, बोले- 4 साल से गायब हैं मेरी बेटियां

Published on

बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। वो अपनी IAS बीवी स्मिता घाटे के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और आरोप लगाया है कि स्मिता ने उनकी बेटियों को ‘किडनैप’ कर लिया है। उन्हें नहीं पता है कि इस वक्त उनकी दोनों बच्चियां कहां पर हैं और किस हाल में हैं। ना ही वो उनसे बात करने देती हैं और ना ही मिलने देती हैं। इस मामले की जांच ACP शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, Nitish Bharadwaj ने 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से लिखित शिकायत की है। इस शिकायत में कहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी IAS वाइफ स्मिता घाटे दोनों बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं। उनका नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया है और किसी भी मेल का जवाब नहीं दे रही हैं।

चार साल से बेटियों से नहीं की बात
60 साल के नीतीश भारद्वाज का कहना है कि पिछले 4 साल से वो अपनी बेटियों से बात नहीं कर पाए हैं। उनकी वाइफ ने बीते डेढ़ साल में बेटियों के कई जगह एडमिशन कराए हैं। पहले वो भोपाल में पढ़ती थीं, फिर ऊटी में उनका एडमिशन करा दिया।

पहले भी कर चुके हैं शिकायत
नीतीश पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये भी आरोप लगाया कि स्मिता बेटियों को उनके खिलाफ भड़का रही हैं।

नीतीश की पहली शादी
मालूम हो कि नीतीश ने पहली साल 1991 में मोनिशा पाटिल से की थी। करीब 15 साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।

दूसरी शादी में भी आई दरार
इसके बाद साल 2009 में उन्होंने IAS ऑफिसर स्मिता घाटे से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल सका और साल 2019 में मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। साल 2022 में दोनों अलग हो गए।

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...