8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedट्विटर ने भारत में शुरू किया ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन, अमेरिका से ज्यादा...

ट्विटर ने भारत में शुरू किया ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन, अमेरिका से ज्यादा रखी है फीस

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारत में पैसे लेकर ब्लू टिक एक्सेस देना शुरू कर दिया है। कंपनी अमेरिका में इसके लिए हर महीने आठ डॉलर ले रही है। लेकिन भारत में इसके लिए यूजर्स से ज्यादा चार्ज लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कुछ लोगों को ब्लू टिक एक्सेस मिलना शुरू हो गया है। इसके लिए यूजर्स से हर महीने 719 रुपये लिए जा रहे हैं जो 8.9 डॉलर के बराबर है। कई लोगों ने भारत में ट्विटर के ऑफर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनने के बाद एक नवंबर को घोषणा की थी कि ब्लू टिक से संबंधित सब्सक्रिप्शन पैक उस देश के परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से तय होगा।

ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी और वे लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। साथ ही उन्हें आधे विज्ञापन ही दिखाई देंगे और उनके पास कुछ सेलेक्ट आर्टिकल्स पर पेवॉल को बाइपास करने का विकल्प भी रहेगा। एपल के यूजर्स के लिए अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में पहले ही आठ डॉलर सब्सक्रिप्शन के साथ ट्विटर ब्लू की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे पहले मस्क ने कहा था कि भारत में यह सर्विस एक महीने से भी कम समय में शुरू हो जाएगी।

फर्जी अकाउंट्स
पिछले कई दिनों से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ट्विटर पर फर्जी अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं और वेरिफिकेशन चेकमार्क्स हासिल कर रहे हैं। इन लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं, उनमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश और लीब्रोन जेम्स शामिल हैं। मस्क ने हाल में कहा था कि ट्विटर पर कई फर्जी ब्लू वेरिफिकेशन चेकमार्क्स हैं और आने वाले दिनों में इन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने साथ ही इस बात पर भी खुशी जताई कि ट्विटर की शिकायर ट्विटर पर ही की जा रही है। मस्क का कहना है कि कई महीनों से इनएक्टिव अकाउंट्स को हटा दिया जाएगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...