7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया 'बेरोजगार', एक्टर ने दिया ऐसा...

ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया ‘बेरोजगार’, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब की बंध गई घिग्घी

Published on

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम हो या फिर ट्विटर, वह लोगों के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते है लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रोल हो जाते हैं। हालांकि वह उससे घबराते नहीं। डटकर उसका सामना करते हैं और सामने वाले की अपने जवाब से बोलती बंद करा देते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, जब उनको ट्विटर पर लोगों ने बेरोजगार कहना शुरू किया।

दरअसल, एक पत्रकार हैं पालकी शर्मा। उन्होंने त्योहारों पर विज्ञापनों से भरे अखबारों को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसके रिप्लाई में अभिषेक बच्चन ने लिखा- क्या आप अभी-भी अखबार पढ़ती हैं? इसका जवाब पालकी से तो मिला नहीं लेकिन सी जैन नाम के यूजर ने लिखा- बुद्धिमान लोग पढ़ते हैं। आप जैसे बेरोजगार नहीं।

अभिषेक बच्चन ने दिया करारा जवाब
अभिषेक बच्चन को ये व्यक्ति ट्रोल करने की कोशिश कर रहा लेकिन एक्टर रुके नहीं। उन्होंने घुमाकर एक और ट्वीट किया। लिखा- ओह हां। इनपुट के लिए थैंक यू। वैसे बुद्धिमानी और रोजगार दोनों का कोई संबंध नहीं है। खुद को ही ले लो। मैं ये बात पक्के से कह सकता हूं कि तुम्हारे पास रोजगार है। मैं ये भी पूरे पक्के से कह सकता हूं कि तुम बुद्धिमान नहीं हो ( तुम्हारे ट्वीट से जज कर रहा हूं।)

ट्रोल करने वाले ने मांगी माफी
अब ट्रोल करने वाले की बोलती बंद हो गई लेकिन उसने कवरअप करने के लिए ट्वीट किया। लिखा- रिप्लाई पाने की निंजा टेकनिक। माफी चाहता हूं अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया हो।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...