17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभारत में ट्विटर के तीन में से दो ऑफिस पर लगा ताला,...

भारत में ट्विटर के तीन में से दो ऑफिस पर लगा ताला, एलन मस्क ने कर्मचारियों को घर भेजा

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में ट्विटर के दो दफ्तरों को बंद करने का निर्देश दिया है। भारत में तीन में से दो ऑफिस को बंद करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। दरअसल एलन मस्क ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए लगातार बदलाव कर रहे है। कंपनी ने इसी के तहत भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है। जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तब से लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन्हीं बदलावों के बीच अब ट्विटर ने अपने दिल्ली और मुंबई दफ्तर को बंद करने का फैसला कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने 90 फीसदी यानी करीब 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि भारत में ट्विटर केतीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में हैं। यानी अब भारत में ट्विटर का सिर्फ एक ही ऑफिस रह गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल स्थिति को सुधारने में जुटे है। साल 2023 के अंत तक वो ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने ना केवल बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है, बल्कि ट्विटर के ऑफिस सर्विसेज में भी कटौती की है।

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इस खरीदारी के बाद से वो लगातार बदलाव कर रहे हैं। कर्मचारियों को ऑफिस में मिलने वाली सुविधाओं में बड़ी कटौती की गई। डेटा सर्विस बंद कर दिए गए। ट्विटर के ऑफिस के की कैंटीन सर्विस, सिक्योरिटीज तक में कटौती कर दी गई। कर्मचारियों के इंश्योरेंस पॉलिसी तक में बदलाव किया गया। कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन ऑफिस के किराए का भुगतान नहीं करने पर एलन मस्क कानूनी मामले में भी फंस गए। ट्विटर ऑफिस , प्राइवेट जेट का लाखों डॉलर का किराया बाकी है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...