19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedदूसरी पत्नी संग उदित नारायण पहुंचे अंबानी के यहां, गुलाबी और मरून...

दूसरी पत्नी संग उदित नारायण पहुंचे अंबानी के यहां, गुलाबी और मरून में क्या खूब लगी जोड़ी

Published on

बॉलीवुड में वैसे तो कई कपल्स हैं, जिनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। हालांकि, दिग्गज सिंगर उदित नारायण की पर्सनल लाइफ का रिलेशनशिप वाला हिस्सा तो ऐसा है, जिस पर खुद मूवी बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गायक की दो पत्नियां हैं।

उदित ज्यादातर अपनी दूसरी पत्नी दीपा नारायण झा के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इस बार जब अंबानी के यहां हल्दी और मेहंदी रखी गई, तो उसमें भी ये जोड़ा साथ में कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान न सिर्फ दशकों से साथ रह रहे कपल के बीच की स्वीट ट्यूनिंग साफ झलकी, बल्कि इनका कन्ट्रास्टिंग कलर का फैशन भी आई कैची रहा। (फोटो साभार: योगेन शाह)

गुलाबो बनीं दीपा नारायण
दीपा नारायण के लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्राइट पिंक कलर का कुर्ती सेट पहना था। इसमें ऊपर मॉडेस्ट यू-नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स दी गई थीं। कुर्ते पर ओवरऑल सिल्वर वर्क किया गया था, जो उसे फंक्शन के हिसाब से अच्छी चॉइस बना गया।शॉर्ट कुर्ते के साथ नीचे प्लेन प्लाजो था, तो वहीं दीपा के कंधे पर मैचिंग दुपट्टा देखा जा सकता था। उन्होंने हाथों में मैचिंग पिंक कलर का लेदर पर्स भी कैरी किया था।

गले में पहना भारी हार और माथे पर सजाई बिंदिया
दीपा ने अपने लुक को एक्सपेंसिव टच देने के लिए गले में भारी-भरकम हार पहना था, जिसे स्टोन्स से सजाया गया था। वहीं उनके कान में इसी से मैच करते ईयररिंग्स थे।मिसेज नारायण का मेकअप हेवी था और उनकी आईज को स्मोकी लुक दिया गया था। दीपा के लुक को माथे पर सुर्ख लाल रंग की बिंदिया लगाकार और खूबसूरत बनाया गया।

उदित ने पहना वाइन कलर का सेट
उदित नारायण ने अंबानी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए वाइन कलर का कुर्ता और बंदे गले की लॉन्ग जैकेट पहनी थी। इसके साथ नीचे वाइट पजामा था। सिंगर ने अपने लुक को फॉर्मल शूज के साथ पेयर कर उसे परफेक्टली फिनिश ऑफ किया।ब्राइट और डार्क कलर का कपल का ये कॉम्बिनेशन एक साथ देखने पर काफी अट्रैक्टिवव लगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...