7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedउर्फी का फूटा गुस्सा, बोलीं- अडल्ट कंटेंट बैन नहीं हो रहा, मुझे...

उर्फी का फूटा गुस्सा, बोलीं- अडल्ट कंटेंट बैन नहीं हो रहा, मुझे बैन करना है?

Published on

उर्फी जावेद टीवी सीरियल की वो बहू हैं, जो आज अपने फैशन स्टेटमेंट के लिये जानी जाती हैं. उर्फी जावेद की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अब जहां उर्फी होती हैं, कैमरों की नजर खुद ब खुद उन तक पहुंच जाती है. हालांकि, ये भी सच है कि उर्फी को उनके एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिये लोगों की खरी-खोटी भी सुननी पड़ती है. पर उर्फी भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं, उन्हें लोगों को जवाब देना अच्छे से आता है.

उर्फी ने सबकी बोलती की बंद
उर्फी जावेद उन स्टार्स में से हैं, जो अपने अधिकतर कपड़े खुद डिजाइन करती हैं. उर्फी कब, क्या पहनकर बाहर आयेंगीं किसी को कुछ आइडिया नहीं होता. हाल ही में उर्फी को ब्लैक कलर की कटआउट ड्रेस में स्पॉट किया गया. कुछ लोगों को उर्फी का ये लुक अच्छा लगा, तो कुछ को अतरंगी. ब्लैक ड्रेस पहनकर स्वैग में निकलीं उर्फी पैपराजी से घिरी दिखाई दीं.

इस दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा कि आपके ड्रेसिंग सेंस को देख कर बच्चे बिगड़ नहीं जायेंगे? इस सवाल ने उर्फी के दिल पर ऐसा असर किया कि वो गुस्से में आ गईं. इसके बाद कहती हैं कि अच्छा रामायण देखते ही बच्चे सुधर जाते हैं. मुझे देखते ही बिगड़ जायेंगे. अडल्ट कंटेंट बैन नहीं हो रहा. मुझे बैन करना है. वाह… मतलब अडल्ट कंटेंट देख कर बच्चे नहीं बिगड़ेंगे, मुझे देख कर बिगड़ जायेंगे. जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब देते हुए उर्फी के चेहरे पर एक गुस्सा था, जो कि पहले शायद ही कभी दिखा हो.

ट्रोल्स को देती रहती हैं जवाब
ऐसा पहली बार नहीं जब उर्फी ने उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है. इससे पहले भी वो कई बार सटीक जवाब देकर लोगों को शांत करा चुकी हैं. वो भी अलग-अलग स्टाइल में. कभी उर्फी इंस्टा स्टोरी से लोगों को हैरत में डालती हैं, तो कभी कैमरे के सामने बेबाकी से बोलकर. उर्फी का यही अंदाज फैंस को पसंद भी आता है. अब कोई उन्हें पसंद करे ना करे, लेकिन इग्नोर बिल्कुल नहीं कर सकता. है ना. वैसे एक बात बोलें, उर्फी ने बोला तो एकदम सही है!

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...