13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedउर्फी ने कांच से बनी ड्रेस पहनकर छिपाया चेहरा, Video देखकर यूजर्स...

उर्फी ने कांच से बनी ड्रेस पहनकर छिपाया चेहरा, Video देखकर यूजर्स ने पीटा माथा

Published on

फैशन आइकन बन चुकीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा ही अपने लुक से लोगों को सरप्राइज कर जाती हैं. हाल ही में उर्फी ने सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहनकर सबको सरप्राइज कर दिया. अभी लोग इस सरप्राइज को भूल भी नहीं पाये थे कि उन्होंने एक नया शॉक दे दिया है. यकीन मानिये इस बार उर्फी एक ऐसे रूप में आई हैं, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी.

उर्फी का हैरान करने वाला लुक
उर्फी जावेद से कभी भी साधारण चीजों की कल्पना नहीं की जा सकती. हां ये जरूर कह सकते हैं कि वो सिंपल चीजों को नया ट्विस्ट देना जानती हैं. जैसे उन्होंने अभी किया. जहां हम और आप कांच से बनी ड्रेस पहनने की सोच भी नहीं सकते. वहीं उर्फी ने ये कर दिखाया. उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उर्फी कांच से बना मुखौटा पहने दिख रही हैं. उर्फी ने छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों से बने मुखौटे से फेस को पूरी तरह ढका हुआ है. उर्फी को देख कर बस यही फीलिंग आ रही है कि वो ऐसे में सांस कैसे ले रही होंगी.

यही नहीं, इससे पहले उर्फी ने सिल्वर पेपर से अपनी बॉडी को कवर किया था. वहीं अब अपना फेस कवर करने के लिये कांच का यूज किया है. उर्फी ने जो किया है. वो करने की हिम्मत सिर्फ वही दिखा सकती हैं. सोच कर डर लग रहा है कि कहीं उन्हें कांच चुभ ना गया हो. पर शायद ही उर्फी ने ऐसा करने से पहले ये बात सोची होगी.

उर्फी का दर्दे-ए-डिस्को
इसमें कोई शक नहीं है कि उर्फी जावेद ने अपने लुक के साथ एक बड़ा स्टंट किया है. पर कई उन्हें ऐसे स्टंट करना काफी भारी भी पड़ गया है. मिरर से बनी ड्रेस पहनकर उर्फी ने डांस मूव्स भी दिखाये हैं. वीडियो शेयर करते हुए उर्फी कैप्शन में लिखती हैं कि दर्द-ए-डिस्को! इसके आगे वो लिखती हैं कि इसमें क्या मेकअप हेयर क्रेडिट दूं.

उर्फी का वीडियो जितना हैरान कर देने वाला है. उतने ही हैरान करने वाले यूजर्स के कमेंट्स भी हैं. उर्फी का वीडियो देखने के बाद कोई उन्हें फीमेल राज कुंद्रा बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ये क्या देख लिया. वीडियो पर आये कमेंट्स बता रहे हैं कि एक बार फिर उर्फी ने अपने लुक से सबको हैरान कर डाला है.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...