11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिर रिश्ते में हैं उर्फी? बोलीं- मेरे बर्थडे...

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिर रिश्ते में हैं उर्फी? बोलीं- मेरे बर्थडे पर आए थे लेकिन…

Published on

उर्फी जावेद इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमररस एक्ट्रेसेज में से एक हैं. अक्सर ही उर्फी को नए लुक में देखा जाता है. उनके आउट्फिट दूसरों से एकदम जुदा होते हैं. ऐसे में उर्फी के चर्चे भी खूब होते हैं और उनके फैशन सेंस की तारीफें भी होती है. कपड़ों के अलावा उर्फी के रिलेशनशिप के भी चर्चे होते हैं. कुछ समय पहले उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ देखा गया था.

फिर से रिश्ते में हैं उर्फी और पारस?
15 अक्टूबर को उर्फी जावेद ने अपना जन्मदिन मनाया था. बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उर्फी अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं. इस पार्टी में उनके साथ पारस भी थे. पारस कलनावत ने सोशल मीडिया पर उर्फी को बर्थडे विश भी किया था. इसके अलावा पार्टी में भी दोनों को साथ एन्जॉय करते देखा गया.

सभी को पता है कि उर्फी और पारस का ब्रेकअप काफी खराब हुआ था. ऐसे में दोनों की हैप्पी फोटोज देख कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक बार फिर रिश्ते में आ गए हैं. ई टाइम्स से बातचीत में उर्फी जावेद ने इन अफवाहों को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने पारस को अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन में बुलाया था लेकिन वो दोबारा एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘हम एक दूसरे के साथ खुश हैं. मैंने उन्हें अपने बर्थडे पर बुलाया था. हमने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया है. अब हम बस दोस्त हैं.’

उर्फी ने खाई थी कभी वापस ना जाने की कसम
उर्फी जावेद और पारस कलनावत की मुलाकात सीरियल ‘मेरी दुर्गा’ के सेट्स पर हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि बाद में ये रिश्ते खराब हो गया था. टेली स्टार्स टॉक्स नाम के शो में पारस संग अपने रिश्ते को उर्फी ने बचपन की गलती बताया था.

उन्होंने कहा था, ‘मैं उनके साथ रिश्ते में आने के एक महीने बाद ही ब्रेकअप करना चाहती थी. वो एक बच्चा था. वो बहुत पोजेसीव था. उसने मुझे फिर से रिझाने की कोशिश में मेरे नाम के तीन टैटू बनवा लिए थे. लेकिन अलग होने के बाद ऐसा कौन ही करता है? जाहिर है मैं उसके पास टैटू के लिए तो नहीं जाने वाली थी. चाहे वो अपने पूरे शरीर पर मेरे नाम के टैटू बनवा लेता. मैं उसके पास वापस नहीं जाती.’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...