22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़! नशे में धुत लोगों ने...

उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़! नशे में धुत लोगों ने की गंदी हरकतें

Published on

अपने फैशन के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़खानी हुई है। उर्फी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। वैसे तो उर्फी काफी बेबाक और बोल्ड पर्सनेलिटी हैं, लेकिन फ्लाइट में छेड़छाड़ होने से उर्फी काफी परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर इस पूरी घटना के बारे में बताया है।

उर्फी ने लिखा,”कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा की यात्रा के दौरान मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। इस वीडियो में जो पुरुष हैं वह गंदी बातें कह रहे थे। छेड़खानी और नाम पुकार रहे थे। जब मैंने उनका सामना किया तो उनमें से एक ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे। नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। हां पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।”

उर्फी ने बताया कि फ्लाइट में कुछ लड़कों के एक ग्रुप ने उन्हें परेशान किया। वह मुंबई से गोवा जा रहे थे और फ्लाइट में कुछ नशे में धुत लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। वह उर्फी का नाम लेकर गलत बाते कह रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे।

उर्फी जावेद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें पहचान Bigg Boss OTT के बाद मिली। वहां उर्फी के कपड़ों और फैशन के काफी चर्चे हुए थे। इसके बाद हर रोज उर्फी कोई न कोई नए क्रिएटिव फैशन के साथ लोगों को हैरान करती रहती हैं। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि इस बात से उर्फी को खास फर्क नहीं पड़ता और वह और भी क्रिएटिव आइडिया के साथ आती हैं।

उर्फी कॉटन कैंडी, फूल, जंजीर, किवी, फोटोग्राफ, सिमकार्ड, बियर कैन के लिड, प्लास्टिक, वायर आदि से ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। जिसके बारे में बड़े से बड़ा डिजाइनर सोच भी नहीं सकता, उर्फी वो बनाकर पहन चुकी हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...