13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद vs पूनम पांडे, इवेंट में पहुंचीं जब ये दो हसीनाएं...

उर्फी जावेद vs पूनम पांडे, इवेंट में पहुंचीं जब ये दो हसीनाएं तो जैसे छिड़ गया हॉटनेस का वार

Published on

उर्फी जावेद अपने सुपर हॉट कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, तो वहीं पूनम पांडे भी अपने सिजलिंग अवतार और एक्शन्स के लिए जानी जाती हैं। अब सोचिए किसी इवेंट में अगर ये दोनों ही पहुंच जाएं तो क्या होगा? ऐसा होता भी दिख चुका है। दरअसल, मुंबई में इंडियन टेली अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें टीवी सितारों के साथ ही ये दोनों हसीनाएं भी शरीक होती दिखाई दीं। इस दौरान इनके अवतार कुछ ऐसे थे कि ये डिसाइड करना मुश्किल हो गया कि कौन ज्यादा हॉट लग रहा था?

उर्फी ने फिर दिखाया जलवा
सबसे पहले उर्फी जावेद के लुक की बात करते हैं। इस बार भी पूर्व बिग बॉस पार्टिसिपेंट ने सुपर टीजिंग क्लोद्स चुने थे। उर्फी ने ब्लैक कलर की लेस से सजी फुली ट्रांसपैरेंट मिनी ड्रेस पहनी थी। सेम फैब्रिक से रेडी लेग वार्मर स्टाइल के क्लोदिंग पीस उनके लेग्स पर भी देखे जा सकते थे। उर्फी ने इसके साथ ब्लैक लॉन्जरे और प्लैटफॉर्म हील्स पहनी थीं।

हेयर स्टाइल ने भी खींचा ध्यान
टीज करते लुक के साथ उर्फी ने ऐसी हेयरस्टाइल कैरी की थी, जो ध्यान खींच ले गई। इस बाला ने स्लीक टॉप बन बनाया था। हालांकि, इसके साथ उन्होंने जिस तरह से माथे पर लट ली थी वो हेयर स्टाइल को यूनिक टच दे गया।उर्फी का मेकअप हमेशा की तरह उनके फीचर्स को हाइलाइट करता हुआ था। वहीं उनकी आंखों पर लंबी आइलैशेज भी लगी देखी जा सकती थी। कुल मिलाकर उर्फी का लुक ऐसा था, जिसका अटेंशन बटोरना तो तय था।

सूट पहन पहुंचीं पूनम पांडे
अवॉर्ड नाइट के लिए पूनम पांडे ने वाइट कलर का सूट सेट पहना था। इसमें नीचे हाइ वेस्ट एंड वाइड लेग पैंट्स थीं, तो वहीं ऊपर ब्लेजर स्टाइल लैपल वाली जैकेट थी।यूं तो ये लुक काफी सिंपल हो सकता था, लेकिन इसमें हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए पूनम ने जैकेट के ओपन पोर्शन का सहारा लिया। उन्होंने किसी टॉप या शर्ट पहनने की जगह अपनी स्किन को शो-ऑफ किया।

अपीयरेंस में यूं जोड़ा चमचम
लुक में चमचमाता टच ऐड करने के लिए पूनम ने लेयर्ड नेकपीस पहना था। वहीं उनकी पंप हील्स भी एम्बेलिश्ड थीं। इस अदाकारा ने लुक को रिंग्स, क्लच पर्स, रेड लिप्स, बोल्ड आई मेकअप और क्लासिक बन हेयरस्टाइल के साथ राउंड ऑफ किया था।

तो किसने मारी बाजी?
इस बात में कोई शक नहीं कि सिजलिंग और टीजिंग, दोनों ही कैटिगरी में पूनम और उर्फी के लुक्स टॉप करते हुए थे। ऐसे में किसने किसको पीछे छोड़ा, ये कह पाना मुश्किल है। लेकिन आपका इस बारे में क्या सोचना है?

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...