8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपंत के घायल होने से उर्वशी की मां परेशान, यूजर्स बोले- चिंंता...

पंत के घायल होने से उर्वशी की मां परेशान, यूजर्स बोले- चिंंता मत करो, ठीक हो जाएंगे

Published on

क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद जख्मी हैं. उनकी हालत पहले से बेहतर है. देहरादून के अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत को आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. देशभर के फैंस ऋषभ के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. ऐसे में उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने क्रिकेटर को लेकर पोस्ट शेयर किया है.

उर्वशी की मां ने शेयर की पोस्ट
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ, और आप स्वास्थ हो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ. सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करें. आप सभी लोग भी प्रार्थना करें.’

यूजर्स ने मीरा रौतेला के पोस्ट पर ऋषभ पंत के लिए दुआ करते हुए कमेंट किए हैं. इसका अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मजे भी ले रह हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सासू मां की दुआ हमेशा काम आती है.’ दूसरे ने लिखा, ‘दामाद जी ठीक हो जाएंगे, आप टेंशन मत लो.’ एक और ने कमेंट किया, ‘बेटी तो बेटी मां भी.’

ट्रोल हुई थीं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला के बात करें तो वो अपने पोस्ट्स को लेकर लगातार ट्रोल होती हैं. क्रिकेटर ऋषभ पंत के नाम पर उर्वशी को लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा है. क्रिकेटर के एक्सीडेंट की खबर आने के बाद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी. इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उर्वशी ने कैप्शन में लिखा था- ‘दुआ कर रही हूं.’ ऐसे में कई यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाते हुए उन्हें काफी बातें सुना दी थीं.

इसके बाद उर्वशी ने एक ट्वीट से सुर्खियां बटोरीं. 30 दिसंबर की शाम उर्वशी रौतेला ने ट्वीट लिखा था- तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए दुआ कर रही हूं. इस ट्वीट को देख कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए थे. यूजर्स का कहना था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उर्वशी, ऋषभ पंत के बारे में बात कर रही है, फुटबॉल लेजेंड पेले के निधन पर बोल रही हैं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुआ करने की बात कर रही हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने ट्वीट देख उर्वशी की ऋषभ के लिए मोहब्बत को सच्चा बताया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...