11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorized'नाजायज कहकर कोसते थे', बचपन की मुश्किलों पर महेश भट्ट का छलका...

‘नाजायज कहकर कोसते थे’, बचपन की मुश्किलों पर महेश भट्ट का छलका दर्द

Published on

डायरेक्टर महेश भट्ट को अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी जाना जाता है. अब एक शो में उन्होंने बताया है कि कैसे बचपन में उन्हें एक ‘नाजायज बच्चे’ के रूप में कलंकित किया गया था. महेश भट्ट ने बताया कि कैसे उनकी मां को मुस्लिम होते हुए भी हिन्दू बनकर रहना पड़ता था और अपनी पहचान को छुपाना पड़ता था.

नाजायज कहलाते थे महेश
अरबाज खान के शो The Invincibles के लेटेस्ट एपिसोड में महेश भट्ट नजर आए. यहां उन्होंने अपने बचपन को लेकर बात की. महेश, एक मुस्लिम मां और हिन्दू पिता की संतान हैं. उनके जन्म के समय उनके मां-बाप की शादी नहीं हुई थी. ऐसे में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें नाजायज औलाद कहकर कोसा जाता था. अपनी मां के बारे में महेश भट्ट कहते हैं, ‘मैं 1948 में पैदा हुआ था. वो आजादी के बाद का भारत था और मेरी मां एक शिया मुसलमान थीं. लेकिन हम शिवाजी पार्क में रहते थे, जहां ज्यादातर लोग हिन्दू थे. तो उन्हें अपनी पहचान को छुपाना पड़ता था. वो साड़ी पहनती और टीका लगाती थी.’

महेश भट्ट कहते हैं कि मोहल्ले में उनके घर को ‘नाजायज घर’ का तमगा दे दिया गया था. वहां सिर्फ दूसरों को झूठा उनतक पहुंचता था. महेश के पिता नानाभाई भट्ट अपने दूसरे परिवार के साथ अंधेरी में रहा करते थे. वो भी एक फिल्मकार थे. पिता के बारे में बात करते हुए महेश ने कहा, ‘जब वो हमारे घर आते थे मुझे लगता था जैसी कोई बाहर का इंसान आया है. बहुत से बुरे लोग मुझे कोने में करके मुझसे पूछते थे कि मेरा बाप कौन है.’

पत्रकार ने कही थी ये बात
डायरेक्टर बताते हैं कि उनके जन्म और पिता को लेकर कई बातें बनती थीं और उन्हें परेशान किया जाता था. लेकिन एक दिन उन्होंने इस बात को अपनाते हुए कह दिया था कि उनके पिता उनके साथ नहीं रहते. इसके बाद से लोगों ने उन्हें परेशान करना बंद कर दिया था. उन्होंने इस बारे में भी बात की कैसे एक बार एक पत्रकार ने उन्हें अपने आर्टिकल में ‘नाजायज’ बताया था. वो कहते हैं, ‘उसने कहा ‘आप…’ और फिर अपनी बात को अधूरा छोड़ दिया. मैंने जवाब में आपका मतलब नाजायज से है ना. उनके चेहरे पर मुस्कान थी. उन्हें अपनी हेडलाइन मिल गई थी.’

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...