21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशालीको ब्लैकमेल कर रहा था उसका पड़ोसी या कुछ और... उलझता जा...

वैशालीको ब्लैकमेल कर रहा था उसका पड़ोसी या कुछ और… उलझता जा रहा है टीवी एक्ट्रेस की मौत का मामला

Published on

इंदौरः

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वैशाली ने पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया। वहीं, वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने एनबीटी को बताया कि राहुल के पास वैशाली की संभवतः कुछ तस्वीरें थीं। इसके बिना पर वह वैशाली को ब्लैकमेल कर रहा था और शादी में रुकावट पैदा करने की धमकी दे रहा था। दूसरी ओर, वैशाली की मां का कहना है कि राहुल की पत्नी उनकी बेटी को ही दोषी मानती थी। दिशा का मानना था कि वैशाली के चलते उसके पारिवारिक जीवन में मुश्किलें आ रही हैं।

एसीपी, आजाद नगर मोती उर रहमान ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बात करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला राहुल नवलानी व उसकी पत्नी दिशा, वैशाली को प्रताड़ित करते थे जिससे आहत होकर वैशाली ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में भी यही बात लिखी और अपने लिए न्याय की मांग करते हुए जान दे दी। पुलिस के बयान में कहीं ब्लैकमेलिंग की चर्चा नहीं है।

दूसरी ओर, वैशाली के भाई नीरज ठक्कर ने बताया कि पड़ोस में रहने के चलते उनकी बहन की राहुल से दोस्ती थी। नीरज ने कहा कि दोनों के बीच हाय-हैलो हुआ करता था। इस बीच वैशाली की शादी ठीक हुई तो समस्याएं शुरू हुईं। राहुल के पास संभवतः वैशाली की कुछ तस्वीरें थीं। इसके दम पर वह वैशाली को ब्लैकमेल करने लगा और शादी नहीं होने देने की धमकी देने लगा। नीरज ने यह भी बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने राहुल के परिवार वालों से इस बारे में बात की थी। इसके बाद लगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन अचानक से ये हादसा हो गया।

वैशाली की मां अन्नू ठक्कर के बयान से मामला और उलझता दिख रहा है। मां का कहना है कि राहुल की पत्नी दिशा अपने पारिवारिक समस्याओं के लिए वैशाली को जिम्मेदार मानती थी। अन्नू ठक्कर ने हालांकि यह नहीं बताया कि वैशाली और राहुल के बीच किस तरह के संबंध थे।

वैशाली ने अपने 8 पन्नों के सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने इस दंपती पर धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले वैशाली ने अपने परिवार से प्रताड़ना की बातें बताई थीं। इसके बाद वैशाली के परिजनों ने राहुल और उसके परिवार को समझाया भी था। इसके बावजूद वैशाली ने आत्महत्या क्यों की, यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...