11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedविजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया,...

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, नए बोर्ड का गठन

Published on

नई दिल्‍ली

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है। पीपीबीएल के भविष्‍य का कारोबार नया गठित बोर्ड ही देखेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक को नए ग्राहक जोड़ने और कर्ज देने से रोक दिया था। यह प्रतिबंध बैंक के केवाईसी प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों के कारण लगाया गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक 2017 में स्थापित किया गया था। यह भारत के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म में से एक है।

कंपनी ने क्‍या दी है जानकारी?
डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम ने सोमवार को जानकारी दी कि विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पार्ट-टाइम नॉन-एक्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन के रूप में पद छोड़ दिया है। सोमवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर की नियुक्ति के साथ अपने निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। वे हाल ही में बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं। ओसीएल ने कहा कि इनके अलावा बोर्ड में पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर अरविंद कुमार जैन पहले से ही स्वतंत्र निदेशक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला हैं।

श्रीन‍िवासन श्रीधर की आई प्र‍त‍िक्रि‍या
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी नियुक्ति पर श्रीनिवासन श्रीधर ने कहा, ‘मैं अपनी व्यापक बैंकिंग विशेषज्ञता का इस्‍तेमाल बैंक की अनुपालन सेवाओं की सीमा का विस्तार करने के लिए समर्पित हूं। यह सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है कि पीपीबीएल एक आदर्श बैंक बन जाए।’
कंपनी ने कहा, ‘ओसीएल अपने नॉमिनी को हटाकर सिर्फ स्वतंत्र और कार्यकारी निदेशकों वाले बोर्ड को चुनने के पीपीबीएल के कदम का समर्थन करती है।’ फाइलिंग में इस बात का अलग से जिक्र है कि विजय शेखर शर्मा ने भी इस बदलाव को अमल में लाने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...