7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedविकास दिव्यकीर्ति का बड़ा ऐलान, कोचिंग हादसे के मृतकों के परिवार को...

विकास दिव्यकीर्ति का बड़ा ऐलान, कोचिंग हादसे के मृतकों के परिवार को देंगे 10-10 लाख, फ्री कोचिंग भी पढ़ाएंगे

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोचिंग हादसे पर घिरे विकास दिव्यकीर्ति ने पीड़ित छात्रों की मदद के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने एक तरफ जहां हादसे में जान गंवाने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों की आर्थिक सहायता का ऐलान किया तो दूसरी तरफ इस कोचिंग के अन्य स्टूडेंट्स को फ्री क्लास देने का ऐलान किया है।

विकास दिव्यकीर्ति के संस्थान ‘दृष्टि IAS’के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार को बयान जारी किया गया। इसमें विकास दिव्यकीर्ति की ओर से पीड़ित परिवारों और हादसे वाले कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया गया है। दिव्यकीर्ति ने पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा नहीं मिटा सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की मदद की जरूरत इन परिवारों को होगी को वह करेंगे।

दिव्यकीर्ति ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो घटनाओं में चार होनहार स्टूडेंट्स का असमय निधन हुआ। एक स्टूडेंट्स नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करंट लगने से हुआ, जबकि तीन स्टूडेंट्स श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जलभराव के शिकार हुए। यह वक्त निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिए अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र कोशिश के रूप में दृष्टि IAS ने चारों शोक-संतृप्त परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की फैसला लिया है। यदि इस शोक के समय में या इसके बाद हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे।

इसके अतिरिक्त RAU IAS के सभी वर्तमान स्टूडेंट्स की मदद करने के लिए भी हम तत्पर रहेंगे। हम सामान्य अध्ययन,टेस्ट सीरीज और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और क्लास उपलब्ध कराएंगे। जो स्टूडेंट्स इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार 5 अगस्त, 2024 हमारे करोल बाग स्थित ऑफिस में मौजूद सहायता डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...