10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedसतीश कौशिक की मौत को लेकर विकास मालू की पत्नी से 3...

सतीश कौशिक की मौत को लेकर विकास मालू की पत्नी से 3 घंटे पूछताछ, मांगे इन सवालों के जवाब

Published on

एक्टर सतीश कौशिक की मौत को हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन कारोबारी विकास मालू की पत्नी ने जो दावे किए हैं, उस वजह से पुलिस को अलग ही एंगल से जांच करनी पड़ रही है. विकास मालू की पत्नी ने ये आशंका जाहिर की है कि विकास मालू ने सतीश कौशिक की हत्या कर दी होगी. उनकी तरफ से कुछ तर्क भी दिए गए हैं. दावा किया गया कि विकास ने सतीश से 15 करोड़ रुपये ले रखे थे जिस वजह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. अब यही सब तर्क उन्होंने पुलिस के सामने रखे हैं.

दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी सान्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था. उस पूछताछ के दौरान सतीश-विकास के रिश्तों से लेकर कई दूसरे पहलुओं पर सवाल किए गए. पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए सान्वी ने कहा कि जो भी सबूत थे वो पुलिस को सील बंद लिफाफे में दे दिए. सतीश कौशिक की मौत की वजह से सिर्फ 15 करोड़ नहीं है, बल्कि और भी कई वजह हैं. मैंने सारे सबूत दे दिए हैं, अगर ठीक जांच हुई तो आरोपी गिरफ्तार होगा. मेरे निजी केस के बारे में भी पूछताछ की. मेरी शिकायत में जो बातें थीं, उस बारे में भी सवाल पूछे गए. पुलिस के बड़े सवाल कुछ इस प्रकार के थे-

सवाल नंबर 1- सतीश और विकास के बीच क्या कोई बहस हुई थी?

सवाल नंबर 2- सतीश और विकास की व्यापारिक दोस्ती कैसी थी?

सवाल नंबर 3- विकास का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन क्या, अनस-मुस्तफा कौन?

सवाल नंबर 4- विकास और आपके रिश्ते क्यों बिगड़े थे?

अब ये दावे तो विकास की पत्नी ने किए, इसी वजह से जांच का दायर बढ़ा. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विकास मालू से पूछताछ की क्योंकि सारे आरोप उन्हीं पर लगाए गए. पुलिस ने पूछताछ के दौरान सतीश कौशिक की तबियत बिगड़ने से लेकर उनकी मौत को लेकर सवाल किए. उनकी पत्नी द्वारा जो आरोप लगाए गए, उस पर भी सफाई मांगी गई. पुलिस ने मामले में उनका बयान भी दर्ज कर लिया है. इस समय क्योंकि जांच जारी है, ऐसे में पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है. ये अलग बात है कि पहले पुलिस साफ कर चुकी है कि सतीश कौशिक की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई और उन्हें उसमें कोई साजिश का एंगल नहीं मिला.

वैसे सतीश कौशिक का निधन सभी के लिए हैरान कर देने वाला तो रहा. इसका सबसे बड़ा कारण ये रहा कि एक्टर स्वस्थ्य थे, उन्हें कोई वैसी दिक्कत नहीं थी. उन्होंने तो होली पार्टी तक अटेंड की थी. असल में होली से एक दिन पहले जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने हर साल की तरह अपने घर पर होली पार्टी रखी थी. तमाम मेहमानों के साथ-साथ सतीश कौशिक भी होली पार्टी में शरीक हुए थे. जावेद अख्तर और सतीश कौशिक बहुत पुराने दोस्त रहे हैं. पूरी पार्टी के दौरान सतीश कौशिक बिल्कुल ठीक-ठाक थे. इसके बाद आठ मार्च को सतीश कौशिक दिल्ली गए थे जहां उन्होंने विकास मालू की होली पार्टी अटेंड की.

इस होली पार्टी में सतीश कौशिक के आने का प्लान कई दिन पहले बन चुका था. विकास मालू कुबेर ग्रुप के मालिक हैं. वही कुबेर ग्रुप जो तमाम तरह के पान मसाले बनाता है और जिसका कारोबार करीब 50 देशों में फैला हुआ है. मालू फार्म हाउस में सतीश कौशिक दिन में करीब साढे ग्यारह बजे पहुंचे थे. उनके साथ उनका मैनेजर संतोष राय भी था. होली पार्टी में कुल 40 से 45 मेहमान थे. होली पार्टी दिन में थी. सतीश कौशिक इस पार्टी में भी ना सिर्फ बेहद खुश नजर आ रहे थे, बल्कि पूरी तरह से ठीक दिख रहे थे. दिल्ली में हुई इस होली पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...