22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'मणिपुर फाइल्स बनाकर दिखाओ' यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया...

‘मणिपुर फाइल्स बनाकर दिखाओ’ यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब

Published on

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बड़े पर्दे पर कश्मीरी पंडितों की कहानी को इस तरह उतारा कि थिएटर्स में बैठी जनता बहुत इमोशनल होकर बाहर निकली. घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ 90s में हुई हिंसक घटनाएं और उनका पलायन कभी भी इस तरह से सिनेमा स्क्रीन्स पर नजर नहीं आया था. अब विवेक कश्मीरी पंडितों की कहानी पर एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. इसका नाम है ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’. विवेक ने हाल ही में इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया.

विवेक ने कश्मीर पंडितों पर एक ट्वीट भी किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय न्यायपालिका कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर गूंगी-बहरी खड़ी थी और खड़ी है. वो तब भी और आज भी कश्मीरी पंडितों के ‘जीने के अधिकार’ को सुओ-मोटो प्रोटेक्ट करने में नाकाम रही, जिसका वादा संविधान में किया गया है.’

विवेक के ट्वीट पर मणिपुर का जिक्र
‘द कश्मीर फाइल्स’ डायरेक्टर के ट्वीट पर एक यूजर ने बहुत तमतमाते लहजे में ट्वीट किया. इस यूजर ने लिखा, ‘समय मत बर्बाद करो और अगर तुम असली मर्द हो तो जाओ ‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म बनाकर दिखाओ.’ सिर्फ इस एक यूजर ने ही नहीं, कई अन्य लोगों ने भी विवेक के ट्वीट के जवाब में मणिपुर की घटना का जिक्र किया और उन्हें इस भयानक घटना पर फिल्म बनाने की सलाह दी.

बता दें, 19 जुलाई को मणिपुर हिंसा का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. इस वीडियो में मणिपुर हिंसा का केंद्र बने समुदायों में से एक की, दो महिलाएं निर्वस्त्र नजर आ रही हैं. दूसरे समुदाय के लोग इन्हें इसी अवस्था में सड़क घुमा रहे हैं और उनके साथ भयानक दुर्व्यवहार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये घटना मणिपुर में हिंसा शुरू होने के अगले दिन, 4 मई को हुई. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.

सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक इस वीडियो की बहुत कड़ी आलोचना हुई और घटना के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई. अक्षय कुमार से लेकर संजय तक, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था.

डायरेक्टर ने दिया यूजर के ट्वीट का जवाब
विवेक ने भी अपने अकाउंट से इस यूजर को जवाब दिया. उन्होंने अपने जवाब ट्वीट में लिखा, ‘मुझ पर इतना भरोसा जताने के लिए शुक्रिया. पर सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या यार? तुम्हारी ‘टीम इंडिया’ में मर्द फिल्ममेकर नहीं है क्या?’ शायद इस जवाब में विवेक का इशारा विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की तरफ था, जिसका नाम कुछ ही दिन पहले ‘I.N.D.I.A.’ अनाउंस किया गया है.

विवेक की बात करें तो अगस्त में उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ थिएटर्स में रिलीज होने को तैयार है. इसकी कहानी कोविड-19 महामारी का टीका खोजने की उस जद्दोजहद पर है, जिसे दो साल पहले हम सामने देखा था. विवेक की नै वेब सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ भी आने वाली है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट नहीं अनाउंस की गई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...