8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसिद्धांत वीर की मौत पर विवेक अग्निहोत्री ने खड़े किए सवाल, बोले-...

सिद्धांत वीर की मौत पर विवेक अग्निहोत्री ने खड़े किए सवाल, बोले- ये पागलपन बढ़ता जा रहा है

Published on

शुक्रवार को टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। महज 46 साल की उम्र में जिम में वर्कआउट करते दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले दिनों कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव व टीवी एक्टर दीपेश भान जैसे एक्टर ने भी जिम में एक्सरसाइज करते दौरान अपनी जान गवां दी थी। ऐसे में लगातार फिटनेस और जिम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत पर शोक जताया और कुछ सवाल भी खड़े किए हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर सिद्धांत वीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, यह बहुत दुखद और पीड़ादायक है। बिना डॉक्टरी सलाह से आक्रामक तरीके से बॉडी बनाने की हड़बड़ी बहुत खतरनाक है। हाइपर-जिमिंग एक नई घटना है जिसका पागलपन इंस्टाग्राम के कारण बढ़ रहा है। इसे लेकर सोच विचार की बहुत जरूरत है। सिद्धांत… ओम शांति ओम।

यूजर्स के बीच चर्चा जारी
डायरेक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने इस विषय पर चर्चा शुरू कर दी। कुछ ने प्रोटीन के नाम पर कई दवाओं और इजेंक्शन की तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दी। जिनका सेवन अक्सर जिम जाने वाला शख्स सप्लीमेंट के तौर पर करता है। वहीं कुछ यूजर्स ने तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत पर जांच की मांग भी की है।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की कैसे हुई मौत
बता दें शुक्रवार को सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे और इस बीच उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया। आनन फानन में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। एक्टर के दो बच्चे हैं। उनकी वाइफ रशियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। फिलहाल उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...