13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedVLC फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध, सरकार को ही नहीं पता...

VLC फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध, सरकार को ही नहीं पता थी बैन की वजह

Published on

नई दिल्ली,

VLC Media Player को हाल ही में भारत सरकार ने बैन कर दिया था. लेकिन, अब इस बैन को हटा लिया गया है. सरकार के बैन के बाद माना जा रहा था कि ये ऐप यूजर्स के डेटा को चीन भेज रहा था. कंपनी ने इसको लेकर सरकार को लीगल नोटिस भेजा था.

अब VLC Media Player पर से बैन को हटा दिया गया है. इससे यूजर्स VLC Media Player की साइट को फिर से एक्सेस कर सकते हैं. इसकी जानकारी सबसे पहले इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन या IFF ने दी है. IFF ने ये भी दावा किया है कि कंपनी को इसने विवाद से निपटने के लिए लीगल सपोर्ट दिया है.

अब यूजर्स सीधे VideoLan की वेबसाइट पर जाकर VLC मीडिया प्लेयर को डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 73 मिलियन लोगों ने इस प्लेयर को अभी तक डाउनलोड किया है. हालांकि, इसको और भी लोग डाउनलोड कर रहे हैं.

बैन की वजह साफ नहीं
अभी तक इसको बैन करने की वजह सामने नहीं आई है. यानी सरकार ने साफ नहीं किया है कि इस मीडिया प्लेयर को बैन क्यों किया गया था. माना जा रहा है गलती से इसको बैन कर दिया गया था जिसे अब सरकार ने हटा दिया है.

कंपनी ने भेजा था लीगल नोटिस
इस साल अक्टूबर में VLC बनाने वाले ने भारत सरकार को लीगल नोटिस भेज कर बैन करने पर जवाब मांगा था. कंपनी ने धमकी दी थी कि अगर सरकार की ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलता है तो वो आगे की कार्रवाई करेगी. यह एक ओपन सोर्स ऐप्लिकेशन है और भारत सरकार खुद इसे डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत प्रमोट कर चुकी है. वीडियो लैन का आरोप था कि सरकार ने VLC मीडिया प्लेयर URL को ब्लॉक करने में नियमों का पालन नहीं किया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...