11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized2000 का नोट बदलवाना है? आपको भरना होगा यह फॉर्म, जानिए किन-किन...

2000 का नोट बदलवाना है? आपको भरना होगा यह फॉर्म, जानिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Published on

नई दिल्ली

2000 रुपये के नोट को लेकर अब भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। जिनके पास ये नोट नहीं हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं। जिनके पास हैं, वे जरूर थोड़े चिंतित होंगे। लेकिन यहां चिंता की कोई बात नहीं है। इन नोटों को बदलवाना काफी आसान है। आप 23 मई से बैंक ब्रांचों में जाकर इन 2 हजार रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं। जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे भी बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। आप नोट बदलवाना नहीं चाहें, तो इन नोटों को अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं। 30 सितंबर, 2023 तक इन नोटों को बदलवाया जा सकता है। हालांकि, ये नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। इसका मतलब है कि इनका इस्तेमाल खरीद-फरोख्त में किया जा सकता है।

नोट बदलवाने के लिए भरना होगा फॉर्म
आप 23 मई 2023 से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। आप एक बार में 2,000 रुपये के 20 नोट यानी कुल 20,000 रुपये ही बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म आपको बैंक में मिल जाएगा। या फिर आप इसे घर से भी भरकर ले जा सकते हैं।

ये दस्तावेज हैं जरूरी
बैंक में 2 हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए आपको अपनी ऑरिजनल आईडी दिखानी होगी। यह आईडी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड और पॉपुलेशन रजिस्टर में से कोई एक हो सकती है।

भरनी होगी यह डिटेल
इस फॉर्म में सबसे ऊपर आपको उस बैंक ब्रांच का नाम लिखना होगा, जहां नोट बदलवा रहे हैं। इसके बाद अगर आपके पास बैंक खाता है, तो उसका नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपना नाम लिखना होगा। कोई एक आईडी कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी। आईडी कार्ड के नंबर लिखने होंगे। इसके बाद फॉर्म में 2,000 के नोटों की संख्या और वैल्यू दर्ज करनी होगी। फॉर्म पर अपने साइन करने होंगे। इसके बाद तारीख और जगह लिखनी होगी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...