18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedआज से बजने लगा शादियों का बैंड, बाजार को मिलेगा 5 लाख...

आज से बजने लगा शादियों का बैंड, बाजार को मिलेगा 5 लाख करोड़ रुपये का बूस्ट

Published on

नई दिल्ली

आज देवोत्थान एकादशी है। इसी के साथ शादियों का साया शुरू हो गया है। अनुमान लगाया गया है कि सिर्फ दिल्ली एनसीआर में ही आज एक लाख शादियां हो रही हैं। इस समय एक औसत शादी में कम से कम 10 लाख रुपये तो खर्च हो ही जाते हैं। यदि लोग अमीर हो तो करोड़ रुपये खर्च होना कोई बड़ी बात नहीं है। इस खर्चे से बाजार भी खुश है।

किसी भी शादी में काफी लोगों को काम-धंधा मिलता है। चाहे बैंड-बाजा वाले हों या फूल वाले हों, घोड़ी वाले हों, हलवाई हो, सोना-चांदी-बर्तन के कारोबार हों या दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, सबको इसमें काम मिल रहा है। आप अभी देश के किसी भी बड़े बाजार की ओर रूख कर लें, वहां आपको शादी की खरीदारी करने वालों की ही भीड़ मिलेगी।

कितने का होगा कारोबार
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स CAIT के महासचिव प्रवीन खेडलवाल का कहना है कि इस बार भी शादियों में जम कर खरीदारी हो रही है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी शादी के सीजन में प्रोडक्ट और सर्विसेज दोनों को मिलाकर करीब 4.74 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

कितनी होगी शादियां
कैट का अनुमान है कि शादी के इस सीजन के दौरान देश भर में करीब 38 लाख शादियां होंगी। इनमें 4.74 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो जाएगा। पिछले साल इसी अवधि के दौरान लगभग 32 लाख शादियां हुईं थी और उसमें करीब 3.75 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

किस-किस दिन होंगी शादियां?
इस समय शादी का सीजन देवोत्थान एकादशी यानी आज से शुरू हो गया है। अगले महीने 15 तारीख तक शादियों का सीजन चलता रहेगा। इसी महीने 23, 24, 27, 28 और 29 तारीख को शादियों का साया है। अगले दिसंबर महीने में 3, 4, 7, 8, 9 और 15 तारीख शादी के लिए शुभ है।

सिर्फ दिल्ली एनसीआर में होंगी लाखों शादियां
कैट का दावा है कि शादियों के इस सीजन के दौरान सिर्फ दिल्ली और एनसीआर में ही चार लाख से ज्यादा शादियां होनी है। इनमें से अधिकतर शादी दिल्ली में ही होगी। इन शादियों के लिए अधिकतर खरीदारी भी दिल्ली में ही होगी। इन शादयों में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।

कैसे निकाला गया है खर्च का अनुमान
खंडेलवाल का कहना है कि वे शादियों के खर्चों का अनुमान इस प्रकार लगाते हैं… 3 लाख रुपये के खर्च के साथ 7 लाख शादियां, 6 लाख रुपये के खर्च के साथ 8 लाख शादियां, 10 लाख रुपये के खर्च के साथ 10 लाख शादियां, 15 लाख रुपये के खर्च के साथ 7 लाख शादियां, 25 लाख रुपये के खर्च के साथ में 5 लाख शादियां, 50 लाख रुपये में 50 हजार शादियां और 1 करोड़ रुपये और उससे अधिक खर्च पर 50 हजार शादियां हो सकती हैं।

लाखों लोगों को मिलता है काम
एक छोटी सी शादी में भी कम से कम 20 लोगों को काम मिल जाता है। बड़ी शादी हो तो सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। यह काम साफ-सफाई से लेकर सजावट, बाजा-बत्ती की व्यवस्था, आतिथ्य-सत्कार सब क्षेत्र में निकलता है। इन सब कार्यों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूरों को ही काम मिलता है। मतलब कि शादी का बाजा बजा तो काफी लोगों की मौज हो जाती है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...