22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorized'शाबाश! सचिव जी, बहुत अच्छा किए...' दिल्ली पुलिस ने शेयर किया Panchayat...

‘शाबाश! सचिव जी, बहुत अच्छा किए…’ दिल्ली पुलिस ने शेयर किया Panchayat का सीन

Published on

प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पंचायत लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है. हर सीजन के साथ ये लोगों को और ज्यादा पसंद आ रही है. 28 मई को इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ है. जिसके बाद से हर कोई इसी सीरीज की चर्चा में जुटा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी इसके एक सीन को शेयर कर लोगों को खास सीख दी है.

पुलिस ने सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर कर लोगों को सलाह दी कि शराब पीकर कभी ड्राइविंग न करें. वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘शाबाश! सचिव जी… बहुत अच्छा किए.’ दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में सचिव जी के किरदार की तारीफ की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिव का कारिदरा निभा रहे अभिषेक दो लोगों से पूछते हैं कि इमरजेंसी है, फकौली बाजार चलोगे. इस पर एक शख्स कहता है कि चला तो लेंगे लेकिन थोड़ी पी रखी है.

इसके बाद प्रहलाद चाचा का किरदार निभा रहे एक्टर कहते हैं कि कि हम चला लेंगे, गाड़ी की चाबी दो. फिर सचिव पूछते हैं कि आपने कितनी पी रखी है. दोनों ही बताते हैं कि उन्होंने शराब पी हुई है. इसके बाद आखिर में सचिव जी को ही गाड़ी चलानी पड़ती है. वीडियो के आखिर में उस पर टेक्स्ट लिखा आता है, ‘इमरजेंसी चाहे कितनी भी हो… शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और ना ही चलाने दें.’ लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘देख रहा है बिनोद कैसे जागरूकता फैलाया जा रहा है.’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘देख रहे हो न बिनोद कैसे नो ड्रिंक नो ड्राइव कैंपेन किया जा रहा है.’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘इसमें शाबाशी की क्या बात है? वो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला रहा और ऑन ऑफ करना तक नहीं आता. मतलब इंसान पिया ना हो तो बिना डीएल के भी चला सकता है.’ चौथे यूजर ने कहा, ‘सचिव जी के पास लाइसेंस नहीं है. कितने का चालान कटेगा.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...