11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedसतीश कौशिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? दिल्ली पुलिस अब...

सतीश कौशिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? दिल्ली पुलिस अब खंगालेगी CCTV

Published on

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने 8 मार्च को इस दुनियो को अलविदा कह दिया था। दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके जाने की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही थी लेकिन बावजूद उसके उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। क्योंकि वह दिल्ली में स्थित जिस फॉर्महाउस में ठहरे थे वहां कई दवाइयां पाई गई थीं। अब रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कई खुलासे किए गए हैं।

सतीश कौशिक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि एक्टर की हाइपरटेंशन और शुगर के मरीज थे। उन्हें हाई बीपी यानी ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। वैसे पुलिस को अभी भी कुछ ऐससा संदिग्ध नहीं मिला है, जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके और कुछ कह सके। फिलहाल वह जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि संतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम चार डॉक्टर्स ने किया था। इस दौरान उन्होंने वीडियोग्राफी और फ्रोटोग्राफी भी की थी, जिसे वह आगे के लिए रिकॉर्ड में रख सकें।

पुलिस को अब है इस रिपोर्ट का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक मौत मामले में 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। एक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट ही बताई गई है। कहा गया है कि कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक थी जिससे उन्हें अटैक आया था। उनकी मौक नॉर्मल ही हुई है। अब उनके हार्ट और ब्लड सैम्पल की जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट आने वाले 15 दिनों में पुलिस को सौंप दी जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस रिपोर्ट से कई सारी चीजें क्लियर हो जाएंगी।

सतीश कौशिक का यहां हुआ था पोस्टमॉर्टम
बता दें कि सतीश कौशिक जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। वहीं से लौटते वक्त रात 2.30 बजे के करीब उनकी मौत हो गई थी। एक्टर की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला था कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट ही बताया गया था। पोस्टमॉर्टम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये CRPC की धारा 174 के तहत की गई एक कार्रवाई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...