12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeUncategorizedस्विमसूट राउंड में मिस नेपाल ने ऐसा क्या किया कि इंटरनेट दीवाना...

स्विमसूट राउंड में मिस नेपाल ने ऐसा क्या किया कि इंटरनेट दीवाना हो गया, देखें वीडियो

Published on

मिस यूनिवर्स दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली ब्यूटी पेजेंट में से एक है। हर साल आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से कंटेस्टेंट भाग लेती हैं। मिस यूनिवर्स एक ऐसा माध्यम रहा है, जो महिला सशक्तिकरण के विचार को पूरी तरह से सपोर्ट करता और उसे आगे बढ़ाता नजर आया है।हालांकि, पिछले कुछ समय में पेजेंट्स पर एक टिपिकल बॉडी टाइप को प्रमोट करने का भी आरोप लगा है, लेकिन इस बार की बात कुछ अलग है। मिस नेपाल जेन गैरेट इस टिपिकल क्राइटेरिया से ठीक उलट हैं। उन्होंने जब अपनी कर्वी बॉडी में स्विमसूट राउंड के दौरान जलवा बिखेरा, तो लोग उनके दीवाने हो गए।

कट्स ने जोड़ा ऊम्फ फैक्टर
स्विमसूट राउंड में जेन ने रुबिन सिंगर का डिजाइन किया स्विमसूट पहना था। शाइनी फिनिश के स्ट्रेचेबल क्लोद्स से तैयार वन पीस में प्लंजिंग नेकलाइन और बैक पर कट-आउट डिजाइन था। ये दोनों मिलकर लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड कर रहे थे।

https://www.instagram.com/p/CzsNiKUPUvU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

बॉडी पॉजिटिविटी का मेसेज
इस बोल्ड कट के स्विमसूट को मिस नेपाल जेन गैरेट ने एकदम बिंदास तरीके से पहना और कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर कैरी किया।मिस यूनिवर्स के प्रिलिमनेरी कॉम्पिटिशन राउंड में कर्वी बॉडी की मालकिन इस बाला ने इस तरह से अपने हुस्न का जलवा बिखेरा कि जिसने उन्हें देखा, वो उनका दीवाना हो गया। रैंप वॉक के दौरान जेन काफी स्ट्रॉन्ग बॉडी पॉजिटिविटी का मेसेज देती लगीं।

क्या कहा लोगों ने
जेन की तारीफ में लोगों ने कई कॉमेंट्स किए। किसी ने लिखा ‘रियल साइज ब्यूटी की ये असली परिभाषा है…’, वहीं एक ने लिखा ‘ब्यूटी, पावर, कॉन्फिडेंस, मेसेज… लव दिस क्वीन’।एक शख्स ने अपने कॉमेंट में जेन को नीचे घसीटने की कोशिश करते लोगों को टारगेट करते हुए भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं ‘अब मुझे समझ आया कि क्यों कई लोग इन्हें नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ये महिला बेहद शक्तिशाली है’।

हार्मोनल इशू से गुजरीं गैरेट
गैरेट का फिगर अनहेल्दी हेबिट्स के कारण नहीं बल्कि हार्मोनल समस्याओं के कारण बढ़ा। यही वजह है कि उन्होंने मेंटल हेल्थ और पीसीओएस को लेकर जागरूकता फैलाने को अपना मकसद बनाया। बता दें कि, जेन एक बिजनसवुमन और नर्स भी हैं।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...