13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedरेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया? एयर इंडिया की...

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया? एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

Published on

नई दिल्ली

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की ‘बिजनेस श्रेणी’ में सफर कर रही थीं। चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पांच मार्च को दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्‍हें उतार दिया गया था। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या एआई 161 पर उड़ान भरने के लिए निर्धारित पुशबैक से पहले हुई। उड़ान के कप्तान की सलाह के बाद सलूजा को विमान से उतार दिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक यात्री को निर्धारित पुशबैक से पहले चालक दल के सदस्यों के साथ कुछ बहस के बाद कैप्टन की सलाह पर विमान से उतार दिया गया। हालांकि, एयर इंडिया ने घटना में शामिल यात्री का नाम नहीं बताया, लेकिन एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह यात्री रश्मि सलूजा थीं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

देरी से रवाना हुई फ्लाइट
रश्मि सलूजा से जुड़ी घटना पर टिप्पणी मांगने के लिए रेलिगेयर इंटरप्राइजेज को कुछ सवाल भेजे गए, लेकिन उसका उत्तर तत्काल नहीं मिला है । एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान से (यात्री को) उतारने के बाद उड़ान संख्या एआई 161 लगभग एक घंटे की देरी के बाद रवाना हुई। जिस यात्री को उतारा गया वह कुछ अनिवार्य कारणों से यात्रा कर रही थीं और लिखित आश्वासन के बाद अगली उड़ान से उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।’

चल रहा है कॉर्पोरेट व‍िवाद
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज और डाबर समूह के प्रवर्तकों के बीच रेलिगेयर इंटरप्राइजेज में नियंत्रण हिस्सेदारी को लेकर कॉर्पोरेट विवाद है। डाबर समूह के प्रवर्तकों ने रश्मि सलूजा और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के खिलाफ कॉर्पोरेट प्रशासन में खामियों के कुछ आरोप भी लगाए हैं। दोनों ने इन आरोपों का दोनों ने खंडन किया है । विमानन नियामक डीजीसीए की जानकारी के अनुसार, जनवरी में एयर इंडिया की ओर से 894 यात्रियों को उड़ान भरने से वंचित रखा गया और एयरलाइन की सुविधा/मुआवजे पर लगभग 98 लाख रुपये खर्च किए गए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...