11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedऐसा क्‍या हुआ कि वेज थाली 8% हो गई महंगी, नॉन-वेज खाने...

ऐसा क्‍या हुआ कि वेज थाली 8% हो गई महंगी, नॉन-वेज खाने के घटे दाम?

Published on

मुंबई

प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों ने अप्रैल में शाकाहारी थाली की औसत लागत में लगभग आठ फीसदी की बढ़ोतरी की है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी ओर ब्रॉयलर की कीमत में गिरावट से मांसाहारी भोजन की कीमत में कमी आई है।

रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद को शामिल करने वाली थाली की कीमत अप्रैल में बढ़कर 27.4 रुपये प्रति प्लेट हो गई। यह एक साल पहले की समान अवधि में 25.4 रुपये प्लेट थी। मार्च, 2024 के 27.3 रुपये की तुलना में मामूली रूप से ज्‍यादा है

रिपोर्ट में शाकाहारी थाली की कीमत में कुल बढ़ोतरी का कारण प्याज में 41 फीसदी, टमाटर में 40 फीसदी, आलू में 38 फीसदी, चावल में 14 फीसदी और दालों में 20 फीसदी की वृद्धि को बताया गया है।

वेज थाली के दाम बढ़ने के कारण
रिपोर्ट में कहा गया है कि जीरा, मिर्च और वनस्पति तेल की कीमतों में 40 फीसदी, 31 फीसदी और 10 फीसदी की गिरावट आई है। इससे थाली की लागत में और अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। नॉन-वेज थाली के मामले में, जिसमें सभी समान सामग्री शामिल होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन होता है, अप्रैल में इसकी कीमत घटकर 56.3 रुपये रह गई। जबकि एक साल पहले यह 58.9 रुपये थी। लेकिन मार्च, 2024 के 54.9 रुपये प्रति थाली की कीमत की तुलना में यह ज्‍यादा है।

नॉन-वेज थाली की कीमत क्‍यों घटी?
इसमें कहा गया है कि ब्रॉयलर की कीमत में 12 फीसदी की गिरावट, जिसका कुल कीमत में 50 फीसदी भार होता है, साल-दर-साल आधार पर नॉन-वेज थाली की लागत में गिरावट का मुख्य कारण था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च की तुलना में नॉन-वेज थाली की कीमत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...